ADVERTISEMENT
लुधियाना, 14 मार्च (प्रेस की ताकत)– यहां के डमोरिया ब्रिज के पास रिहायशी इलाके में स्थित गणेश होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर 3 लोगों के फंसे होने की खबर है। इस बीच दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां पहुंच गई हैं, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। बता दें कि 2 लोगों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।












