Friday, November 6, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में करीब 121 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला बेनकाब

4 बी.डी.पी.ओज़, 6 पंचायत सचिवों और 6 सरपंचों को तुरंत चार्जशीट करने को कहा

admin by admin
2023-10-14
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में करीब 121 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला बेनकाब
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक
  • दोआबा के लिए दीवाली का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एसबीएस नगर में मेडिकल कॉलेज के लिए एल.ओ.आई. जारी
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पी.सी.एस. ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ की बैठक; ऑफिसर्स कमेटी को कैडर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
  • भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाया जाएगा 3 दिवसीय विशाल समागम: हरपाल सिंह चीमा
  • अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश
  • भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

RelatedPosts

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक

2026-11-05
0
दोआबा के लिए दीवाली का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एसबीएस नगर में मेडिकल कॉलेज के लिए एल.ओ.आई. जारी

दोआबा के लिए दीवाली का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एसबीएस नगर में मेडिकल कॉलेज के लिए एल.ओ.आई. जारी

2026-11-05
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पी.सी.एस. ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ की बैठक; ऑफिसर्स कमेटी को कैडर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पी.सी.एस. ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ की बैठक; ऑफिसर्स कमेटी को कैडर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

2026-11-04
0
भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाया जाएगा 3 दिवसीय विशाल समागम: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाया जाएगा 3 दिवसीय विशाल समागम: हरपाल सिंह चीमा

2026-11-04
0
अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

2026-10-30
0
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

2026-10-30
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री द्वारा आगे की जांच विजीलैंस को सौंपने के निर्देश
बिना मंजूरी ख़र्च की राशि वसूलने की कार्यवाही शुरू
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में करीब 121 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला बेनकाब किया है। उन्होंने सख़्त रूख अपनाते हुए जहाँ ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के दर्जन के करीब अधिकारियों सहित 6 सरपंचों को तुरंत चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं, वहीं घोटाले की आगे की जांच विजीलैंस ब्यूरो को सौंपने के लिए कहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार विरुद्ध असहनीय नीति अपनाई गई है जिसके अंतर्गत ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में यह सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है।
स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ब्लॉक लुधियाना- 2 के अधीन गाँव सलेमपुर, सेखेवाल, सेलकियाणा, बौंकड़ गुज्जरां, कड़ियाना ख़ुर्द और धनानसू की सैंकड़े एकड़ ज़मीन एक्वायर होने पर इन ग्राम पंचायतों को 252. 94 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि प्राप्त हुई थी परन्तु विभाग के कुछ भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों द्वारा सरपंचों के साथ मिलकर इस राशि में से 120.87 करोड़ रुपए निकलवा लिए गए।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि जब यह मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए और ज्वाइंट डायरैक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जांच में सामने आया कि विभाग के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफसरों, पंचायत सचिवों और सरपंचों ने आपसी मिलीभुगत के साथ अपने स्तर पर ही एफ.डी. तोड़कर 120.87 करोड़ रुपए की रकम निकलवाई और बिना प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी से यह राशि अपनी मनमर्ज़ी से ख़र्च कर दी गई जबकि विभाग द्वारा जारी पॉलिसी और हिदायतों अनुसार जब किसी ग्राम पंचायत को उसकी ज़मीन एक्वायर होने पर अवार्ड राशि प्राप्त होती है तो ऐसी रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एफ.डी के रूप में जमा करवाई जानी होती है। बिना सरकार की मंजूरी से ऐसी एफ.डी को तोड़ने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। केवल इस एफ.डी से प्राप्त ब्याज को ही तकनीकी अधिकारियों की सलाह से प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी लेने के उपरांत गाँव के विकास कामों पर ख़र्च किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विभागीय हिदायतों में स्पष्ट है कि अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी या सरपंच बिना सरकार की मंजूरी से ऐसी रकम अपनी मनमर्ज़ी से ख़र्च करता है तो ऐसी रकम को अयोग्य ख़र्च घोषित किया जाएगा और इसकी वसूली ख़र्च करने वाले सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी/सरपंच से की जाएगी।
स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गाँव धनानसू की 299 एकड़ ज़मीन एक्वायर की गई थी और पंचायत को 104.54 करोड़ रुपए अवार्ड राशि के रूप में मिले थे जिसमें से 61.23 करोड़ रुपए बिना मंजूरी के खर्च किए गए। गाँव सेखेवाल की एक्वायर की गई 81 एकड़ ज़मीन के बदले मिली 64.82 करोड़ रुपए राशि में से 29.50 करोड़ रुपए ख़र्च किए गए। गाँव सलेमपुर की 86 एकड़ ज़मीन के लिए 5.63 करोड़ रुपए प्राप्त हुए जिसमें से 1.53 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसी तरह गाँव कड़ियाना ख़ुर्द की एक्वायर की गई 416 एकड़ ज़मीन के लिए 42.56 करोड़ रुपए अवार्ड राशि दी गई जिसमें से ग्राम पंचायत ने 3.36 करोड़ रुपए बिना मंज़ूरी से खर्च किए जबकि गाँव बौंकड़ गुज्जरां की पंचायत द्वारा गाँव की 27 एकड़ ज़मीन के बदले मिली 31.63 करोड़ अवार्ड राशि में से 25.25 करोड़ रुपए निकलवाए गए। उन्होंने बताया कि गाँव सेलकियाणा को मिली 3.76 करोड़ अवार्ड राशि में से बिना मंजूरी ख़र्च की राशि सम्बन्धी रिकॉर्ड आना अभी बाकी है।
कैबिनेट मंत्री ने ख़ास तौर पर बताया कि गाँव धनानसू की पंचायत में करीब 58 मकान बिना किसी विभागीय पॉलिसी और बिना किसी विभागीय मंजूरी के अपनी मनमर्ज़ी से बना दिए गए और इस सम्बन्धी कोई भी रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया।
स. लालजीत सिंह भुल्लर ने इस घोटाले के प्राथमिक जांच के दौरान नामज़द किए गए दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के आदेश देते हुए ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफ़सर रुपिन्दरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह मांगट और सिमरत कौर, पंचायत सचिव गुरमेल सिंह (अब सेवामुक्त), हरपाल सिंह रंधावा, बग्गा सिंह, जशनदीप चन्देल, हरपाल सिंह सहजोमाजरा और हरजीत सिंह मल्होत्रा और सरपंच धनानसू सुदागर सिंह, सरपंच सलेमपुर नेहा, सरपंच सेखेवाल अमरीक कौर, सरपंच बौंकड़ गुज्जरां मुखत्यार सिंह, अधिकारित पंच बौंकड़ गुज्जरां गुरचरन सिंह, सरपंच सेलकियाणा हरप्रीत कौर और सरपंच कड़ियाना खु़र्द रजिन्दर कौर को तुरंत चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आगे की जांच विजीलैंस ब्यूरो को सौंपने के आदेश देते हुए बताया कि अब तक की जांच में नामज़द अधिकारियों और सरपंचों से बिना मंजूरी ख़र्च की गई राशि वसूलने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
कैबिनेट मंत्री ने जांच में सहयोग न करने वाले चार प्राईवेट बैंकों, जिनमें एच.डी.एफ.सी बैंक, यैस बैंक, ऐकुइटस बैंक और ऐकसिस बैंक शामिल हैं, को भी ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन बैंकों की ब्रांचों में यह पैसे जमा थे परन्तु बैंक मैनेजरों द्वारा जांच टीम को कोई सहयोग नहीं दिया गया और रिकॉर्ड मुहैया कराने में भी आनाकानी की गई। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बैंकों से तुरंत पंचायतों का फंड निकलवाकर हिदायतों के मुताबिक निर्धारित बैंक में जमा करवाया जाए और बैंक मैनेजरों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए सम्बन्धित डी.जी.एम को लिखा जाए।
Post Views: 102
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

अमन अरोड़ा का कहना है कि पंजाब 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा हिस्सेदारी को 30% तक बढ़ाएगा

Next Post

स्क्रैप डीलर हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद

Related Posts

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक
BREAKING

जनगणना 2027: विशेष प्रभारों (स्पेशल चार्जिज) को लेकर राज्य नोडल अधिकारियों की बैठक

2026-11-05
0
दोआबा के लिए दीवाली का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एसबीएस नगर में मेडिकल कॉलेज के लिए एल.ओ.आई. जारी
BREAKING

दोआबा के लिए दीवाली का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एसबीएस नगर में मेडिकल कॉलेज के लिए एल.ओ.आई. जारी

2026-11-05
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पी.सी.एस. ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ की बैठक; ऑफिसर्स कमेटी को कैडर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पी.सी.एस. ऑफिसर्स एसोसिएशन के साथ की बैठक; ऑफिसर्स कमेटी को कैडर से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

2026-11-04
0
भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाया जाएगा 3 दिवसीय विशाल समागम: हरपाल सिंह चीमा
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में करवाया जाएगा 3 दिवसीय विशाल समागम: हरपाल सिंह चीमा

2026-11-04
0
अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश
BREAKING

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

2026-10-30
0
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त
BREAKING

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

2026-10-30
0
Next Post
स्क्रैप डीलर हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद

स्क्रैप डीलर हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने बलटाना में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist