Saturday, October 24, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

रिटायरमेंट के 24 घंटे के अंदर खुल्लर की सीएमओ में एंट्री, सीएम के सीपीएस बने

admin by admin
2023-09-01
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
रिटायरमेंट के 24 घंटे के अंदर खुल्लर की सीएमओ में एंट्री, सीएम के सीपीएस बने
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
  • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
  • विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण
  • भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
  • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर
  • सीएम के पसंदीदा अफसर
  • ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव तय

RelatedPosts

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

2026-10-23
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-23
0
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

2026-10-22
0
विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण

विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण

2026-10-22
0
भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 1 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

हरियाणा में 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस रहे राजेश खुल्लर की एक बार फिर सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में एंट्री हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का नया मुख्य प्रधान सचिव (चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी) लगाया है। वे 1982 बैच के वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस डीएस ढेसी की जगह लेंगे। ढेसी को सरकार ने मुख्य प्रधान सचिव के पद से रिलीव कर दिया है। खुल्लर बृहस्पतिवार को ही आईएएस सेवाओं से रिटायर हुए हैं।

वे पहले भी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके हैं। खुल्लर की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ काफी नजदीकियां हैं। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर ही केंद्र ने खुल्लर को वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक पद से समय पहले ही हरियाणा बुलाने की मंजूरी दी थी। खुल्लर वाशिंगटन डीसी में वर्ल्ड बैंक के कार्यकारी निदेशक अक्तूबर-2020 में बने थे। वे वर्ल्ड बैंक में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अब सीएमओ में खुल्लर की एंट्री के साथ ही प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव का आधार बन गया है।

वर्ल्ड बैंक से लौटने के बाद सरकार ने खुल्लर को एफसीआर तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया था। स्कूल शिक्षा विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी खुल्लर के पास रही। 1982 बैच के आईएएस रहे डीएस ढेसी 30 जून, 2020 को हरियाणा के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सरकार ने 16 अगस्त, 2020 को उन्हें हरियाणा राज्य बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया था।

भाजपा सरकार में खुल्लर की पहली बार सीएमओ में एंट्री नवंबर-2015 में हुई थी। खट्टर पार्ट-। की शुरूआत में संजीव कौशल मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे। नवंबर-2015 में कौशल की जगह ही राजेश खुल्लर को सीएम का प्रधान सचिव लगाया गया था। वे लगभग पांच वर्षों तक इस पद पर रहे। सितंबर-2020 में खुल्लर का वर्ल्ड बैंक में चयन होने के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को छोड़ दिया था। ऐसे में उनकी जगह सरकार ने सीएमओ में नया पद क्रिएट किया।

डीएस ढेसी से एचईआरसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिलवाया गया और उन्हें नये पद पर मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव लगाया गया। ढेसी लगभग तीन वर्षों तक इस पद पर रहे। अब उन्हें सरकार ने रिलीव करके उनकी जगह खुल्लर को नया मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया है। रिटायरमेंट के बाद सीएमओ में इतने बड़े ओहदे पर नियुक्ति पाने वाले खुल्लर दूसरे आईएएस अधिकारी हैं। हरियाणा ने 2020 में उस समय पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र की सरकार की तर्ज पर सीएमओ में सेवानिवृत्त अधिकारी को मुख्य भूमिका का पद देने की शुरुआत की थी।

सीएम के पसंदीदा अफसर

राजेश खुल्लर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पसंदीदा अधिकारियों में गिने जाते हैं। मूल रूप से चंडीगढ़ के निवासी खुल्लर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से भौतिकी शास्त्र में एमएससी की हुई है। वे टोक्यो के ग्रिप्स से लोक प्रशासन में मास्टर्स डिग्रीधारी भी हैं। हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी के साथ संस्कृत का अच्छा ज्ञान रखने वाले खुल्लर की सीएमओ में एंट्री के साथ ही तय हो गया है कि अब वे अपनी टीम खड़ी करेंगे।

ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव तय

खुल्लर की एक बार फिर सीएमओ में पावरफुल तरीके से एंट्री के साथ ही यह तय हो गया है कि राज्य की ब्यूरोक्रेसी में अब बड़े बदलाव होंगे। खुल्लर चूंकि ब्यूरोक्रेसी की दूसरी सबसे बड़ी पोस्ट – एफसीआर से रिटायर हुए हैं। ऐसे में राज्य में ये एफसीआर की नियुक्ति भी होनी है। वरिष्ठता के हिसाब से एफसीआर के लिए सबसे ऊपर होम सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद का नाम है। आमतौर पर इस तरह के पदों पर आईएएस की नियुक्ति में सरकार वरिष्ठता को तोड़ती नहीं है। अब यह देखना रोचक रहेगा कि खुल्लर के सीएमओ में आने के बाद किस तरह के बदलाव ब्यूरोक्रेसी में होते हैं।

काम निपटाने के माहिर हैं खुल्लर

खुल्लर के बारे में यह धारणा आम है कि सरकारी फाइलों को काफी तेजी से निपटाते हैं। उनके कार्यालय में कभी भी कोई फाइल पेंडिंग नहीं रहती। राजेश खुल्लर की नियुक्ति से सरकार के मंत्रियों व विधायकों में भी खुशी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुल्लर अधिकांश फैसले अपने विवेक से करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के सामने वे केवल उन्हीं मामलों को लेकर जाते हैं, जिन पर सीएम से चर्चा करनी अनिवार्य होती है। इसका फायदा यह होता है कि फाइल बेवजह लटकती नहीं हैं।

Post Views: 85
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: ani news livebig newsbreaking newsfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest india newslatest newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews todayToday newstop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा स्टेट कमिशनर फॉर परसनज़ विद डिसएबिलटीज़ के पद के लिए आवेदनों की माँग

Next Post

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने 62 सुपरवाईज़रों और 01 क्लर्क को सौंपे नियुक्ति पत्र

Related Posts

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
BREAKING

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

2026-10-23
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-23
0
पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
BREAKING

पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

2026-10-22
0
विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण
BREAKING

विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण

2026-10-22
0
भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
BREAKING

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
Next Post
गुरू हर सहाए के कृषि विकास अधिकारी का नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किया रद्द: डॉ. बलजीत कौर

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने 62 सुपरवाईज़रों और 01 क्लर्क को सौंपे नियुक्ति पत्र

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist