भारत के लगातार विरोध जताने के बाद भी अमेरिका में भारतीय दूतावासों पर हमला रुकने का नाम नहीं लरे रहा है. पिछले तीन महीने में दूसरी बार खालिस्तानियों ने सैनफ्रांसिस्को में स्थित भारतीय कांसुलेट को निशाना बनाया है.
अमेरिका में एक बार फिर खालिस्तानियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian consulate) पर हमला किया है. सैन फ्रांसिस्को में स्थित इंडियन कांसुलेट में खालिस खालिस्तान समर्थकों के आग लगाने का मामला सामने आया है. पिछले 3 महीनों में यह दूसरी बार है, जब खालिस्तानियों ने सैन फ्रांसिस्को की इस कांसुलेट को निशाना बनाया है. खालिस्तान समर्थकों ने दावा किया है कि यह कनाडा में फरार खालिस्तान कार्यकर्ता की हत्या का बदला है. इससे पहले हुए हमले की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है. संभावना है कि पिछले हमले में जो लोग शामिल थे, इस हमले (2 जुलाई) में भी उन्हीं का हाथ हो. ताजा हमले के बाद सैन फ्रांसिस्को, कनाडा और यूके सहित अन्य देशों में मौजूद भारतीय संस्थानों को खालिस्तानी प्रदर्शन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है.बता दें कि 2 जुलाई से पहले हुए हमले की NIA जांच कर रही है, सूत्रों के मुताबिक 2 जुलाई को हुए हमले की जांच भी NIA को दी जा सकती है. इससे पहले 20 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारत के वाणिज्यिक दूतावास में तोड़फोड़ की थी. यहां पहुंचे अलगाववादी दूतावास के अंदर घुस गए थे और वहां लगे बैरियर को तोड़ दिया था. हमले में शामिल लोग खालिस्तान समर्थित नारेबाजी कर रहे थे. हमलावरों ने दूतावास के बाहर की दीवार पर स्प्रे से बड़े-बड़े अक्षरों में ‘फ्री अमृतपाल’ भी पेंट कर दिया था.













