09-05-2023 (प्रेस की ताकत)– फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर रोक लगाने से इनकार करने वाले केरल हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने 15 मई को सुनवाई करने को कहा.
मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।













