Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंडीगढ़, 6 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
हरियाणा सरकार ने कांट्रेक्ट (अनुबंधित) कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है। उनकी सेलरी में 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। कर्मचारियों की बढ़ी हुई दरें पहली सितंबर से ही लागू होंगी। यानी उन्हें अक्तूबर में सितंबर का बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों व विश्वविद्यालयों में कार्यरत कांट्रेक्ट कर्मियों पर यह बढ़ोतरी लागू होगी। एक तरह से सरकार ने कांट्रेक्ट कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा दिया है।
Post Views: 88









