Friday, October 30, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

अवैध खनन करने वालों पर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने कसा शिकंजा

admin by admin
2025-02-14
in BREAKING, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़ 14 फरवरी। हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट द्वारा अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा करते हुए जनवरी 2025 में 238 मुकदमे दर्ज करते हुए 136 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस अवधि के दौरान प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा प्रदेश मे मिट्टी /रेत/बजरी का अवैध खनन करने को लेकर 582 स्थानो पर छापेमारी की गई और 258 वाहनो को मौके पर जब्त किया गया ।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के कुशल नेतृत्व में ब्यूरो द्वारा अवैध गतिविधियों विशेष कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में जनवरी 2025 में अवैध खनन वाले भू-माफियो पर 127.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमे 63.54 लाख रुपये का जुर्माना इसी माह (जनवरी-2025) में वसूल किया गया तथा बकाया जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया जारी है।

      प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा जिला पंचकूला मे अवैध खनन करने वाले भू-माफियो पर कार्यवाही करते हुए एक ही दिन मे 16 वाहन जिनमे 13 डैम्पर, एक पोकलैन मशीन व 2 हाइड्रा शामिल है, को जब्त करके आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार इन भू-माफियाओं द्वारा वैध खनन की आड मे 16 फुट तक अवैध खनन की खुदाई करके 94112 डज् खनिज चोरी की जाने का खुलासा हुआ है। विभाग द्वारा आरोपियों पर 3 करोड़ 70 लाख 43 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है ।

ब्यूरो द्वारा वर्ष 2024 में 6 विभागों के संबंधित अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए परिवहन विभाग के साथ मिलकर 49017 वाहनों की चैकिंग की गई जिनमें से  29281 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर 100 करोड़ 70 लाख रूपये से अधिक की राशि का जुर्माना लगाते हुए इन पर कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो का गठन 22 जुलाई 2023 में किया गया था तब से लेकर अब तक ब्यूरो द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं जिसमें एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।  एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्तमान में 6 विभागों से संबंधित मामलों को टेकअप किया गया है जिनमें अवैध खनन, बिजली विभाग, पानी चोरी रोकने, शराब तस्करी करने वालों पर कार्यवाही करने, सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर कार्यवाही करने, अवैध कालोनियां काटने आदि जैसे मामले दर्ज किए जाते हैं। हरियाणा में वर्तमान में एनफोर्समेंट ब्यूरो के 22 पुलिस थाने संचालित किए जा रहे हैं जहां पर इन विभागों से संबंधित मामलों को दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाती है।

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू
  • अब पंजाब में ही नौकरियां मिलने से युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर लगी रोक: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • गुरमीत सिंह खुडियां ने यूके (UK) के निवेश के लिए बिछाया रेड कारपेट; वेरका (Verka) और फाइव रिवर्स (Five Rivers) को वैश्विक स्तर पर ले जाने की पेशकश की।
  • गैंगस्टरां ते वार का 281वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 587 स्थानों पर छापेमारी; 235 काबू
  • श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

RelatedPosts

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

2026-10-29
0
अब पंजाब में ही नौकरियां मिलने से युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर लगी रोक: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अब पंजाब में ही नौकरियां मिलने से युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर लगी रोक: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-29
0
गुरमीत सिंह खुडियां ने यूके (UK) के निवेश के लिए बिछाया रेड कारपेट; वेरका (Verka) और फाइव रिवर्स (Five Rivers) को वैश्विक स्तर पर ले जाने की पेशकश की।

गुरमीत सिंह खुडियां ने यूके (UK) के निवेश के लिए बिछाया रेड कारपेट; वेरका (Verka) और फाइव रिवर्स (Five Rivers) को वैश्विक स्तर पर ले जाने की पेशकश की।

2026-10-28
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

गैंगस्टरां ते वार का 281वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 587 स्थानों पर छापेमारी; 235 काबू

2026-10-28
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-27
0
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

2026-10-27
0

अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य के लिए गठित किए गए स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष 2024 में खनन की 5792 साइटों का निरीक्षण किया गया। इस मामले में 1169 मामले दर्ज करते हुए 1117 लोगों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 801 एफआईआर का निस्तारण किया जा चुका है। एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष- 2024 में 1493 वाहन अवैध खनन संबंधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। ब्यूरो द्वारा इन वाहनों पर 11 करोड़ 64 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया जिनमे से 8 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि जुर्माने के रूप में एकत्रित की गई।

ADVERTISEMENT

इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा वर्ष-2024 में बिजली निगम संबंधी अवैध गतिविधियों को लेकर 39398 एफआईआर दर्ज की गई जिनमें से ब्यूरों द्वारा 31110 एफआईआर का निस्तारण किया गया। प्रदेश में बिजली चोरी संबंधी मामलों को लेकर ब्यूरों की टीम द्वारा वर्ष 2024 में 86 करोड़ 81 लाख रूपये से अधिक की राशि वसूली गई। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग संबंधी वर्ष-2024 में 439 अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान(डिमोलिशन ड्राइव) चलाए गए जिसके संदर्भ में 930 एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में ब्यूरों द्वारा 373 लोगों की गिरफतारी की गई है।  ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग से संबंधी 1404 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 1240 मामलों का निस्तारण किया गया। ब्यूरो द्वारा इस संबंध में 20 लाख 79 हजार रुपये की राशि वसूली गई है।

इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 में 12576 साइटो का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ब्यूरो द्वारा 659 एफआईआर रजिस्टर की गई जिसमें से 586 एफआईआर का डिस्पोजल किया जा चुका है। इस मामले में 708 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जबकि 90 वाहनों को जब्त किया गया। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्ष-2024 में 6648 लीटर कच्ची शराब, 3968.6 लीटर लाहन, 48110.3 लीटर अंग्रेजी शराब, 35184.2 लीटर देसी शराब तथा 12711.8 लीटर बीयर की रिकवरी की गई।

        कपूर ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अवैध खनन संबंधी जानकारी प्रवर्तन ब्यूरो को देना सुनिश्चित करें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Post Views: 58
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #LATEST UPDATEbreaking newsHaryanaHaryana State EnforcementHaryana State Enforcement Bureauillegal minersToday's news
ShareTweetPin
Previous Post

बिजली समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर होगी सख्त कार्रवाई- अनिल विज

Next Post

नशे की लत से निपटने और पुनर्वास को मजबूत करने के लिए कार्यशाला आयोजित

Related Posts

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

2026-10-29
0
अब पंजाब में ही नौकरियां मिलने से युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर लगी रोक: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

अब पंजाब में ही नौकरियां मिलने से युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर लगी रोक: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-29
0
गुरमीत सिंह खुडियां ने यूके (UK) के निवेश के लिए बिछाया रेड कारपेट; वेरका (Verka) और फाइव रिवर्स (Five Rivers) को वैश्विक स्तर पर ले जाने की पेशकश की।
BREAKING

गुरमीत सिंह खुडियां ने यूके (UK) के निवेश के लिए बिछाया रेड कारपेट; वेरका (Verka) और फाइव रिवर्स (Five Rivers) को वैश्विक स्तर पर ले जाने की पेशकश की।

2026-10-28
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार का 281वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 587 स्थानों पर छापेमारी; 235 काबू

2026-10-28
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-27
0
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक
BREAKING

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

2026-10-27
0
Next Post
स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन

नशे की लत से निपटने और पुनर्वास को मजबूत करने के लिए कार्यशाला आयोजित

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist