Tuesday, September 29, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

सड़क सुरक्षा की ओर निरंतर प्रयासरत हरियाणा पुलिस, पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्ष-2024 में 616 सड़क दुर्घटनाएं व 251 मृत्यु हुई कम

admin by admin
December 14, 2024
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वतंत्रता दिवस क्रांतिकारियों और वीर शहीदों को स्मरण करने का दिन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 14 दिसंबर- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में हरियाणा पुलिस द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है जिसके तहत अब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का शुरूआती गोल्डन आवर में निःशुल्क ईलाज करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत दुर्घटना की तिथि से अधिकतम 7 दिनों की अवधि के लिए प्रत्येक सड़क दुर्घटना के लिए प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रूपये तक का उपचार निःशुल्क किया जाता है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरदीप दून द्वारा प्रदेश के सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखते हुए इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश की सड़कों को आमजन के लिए सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है ऐसे में जरूरी है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक बेहतर और प्रभावी कार्य योजना तैयार करते हुए उन पर काम किया जाए। इसी कड़ी में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निःशुल्क उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि यह पायलेट प्रौजेक्ट नेशनल हैल्थ अथोरिटी द्वारा स्थानीय पुलिस व राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुबंधित अस्तपतालों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से लागू किया जाएगा। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 162 के तहत अधिकतम 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये की सीमा तक निःशुल्क ईलाज किया जाएगा।

कैशलैस सुविधा लेने की प्रक्रिया-

इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जाता है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा अपने यहां साफटवेयर में घायल व्यक्ति का डेटा अपलोड करके संबंधित पुलिस थाने में भेजा जाता है जिसके बाद संबंधित पुलिस थाने द्वारा 6 घंटे के भीतर पुष्टि की जाती है कि घायल व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है अथवा नही। पुष्टि होने के उपरांत घायल व्यक्ति को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है।

तुलनात्मक विश्लेषण, उपलब्धियां व उपाय-

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
  • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
  • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
  • भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री
  • देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

RelatedPosts

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0

श्री कपूर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए काम किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 616 सड़क हादसों में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में 251 सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु में भी कमी आई है तथा 403 लोग कम घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से लेकर नवंबर 2024 के अंत तक हरियाणा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के 2166 जागरूकता अभियान चलाए गए जिनके माध्यम से 2 लाख 91 हजार 307 बच्चों व अन्य लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित की। इसके अलावा, वर्ष-2024 में 6 विशेष अभियान चलाए गए जिनमें से पांच अभियान लेन ड्राइविंग तथा एक विशेष अभियान वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ चलाया गया। विशेष अभियान के दौरान प्रदेश में 27 हजार 321 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 2600 चालान ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहनों के चालान किए गए।

ADVERTISEMENT

रणनीतिक साझेदारी

इसके साथ ही प्रदेश में ऐसे ब्लैक स्पॉट्स भी चिन्हित किए गए हैं जहां पर सड़क दुर्घटनाएं अपेक्षाकृत अधिक होती हैं। इन ब्लैक स्पॉट्स को संबंधित रोड़ इंजीनियरिंग विभागों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए इन्हें ठीक करवाया जाता है। सड़क सुरक्षा संबंधी विषय की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के अलग-2 जिलो में सड़क सुरक्षा समिति गठित की गई हैं जिसके द्वारा एजेंडावार सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें की जाती हैं। वर्ष-2024 में अक्टूबर माह के अंत तक इस प्रकार की 107 बैठकें आयोजित की गई हैं जिसकी अध्यक्षता संबंधित जिले के उपायुक्त द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा समिति द्वारा वर्ष-2024 में 19 हजार 261 स्कूल बसों की चैकिंग की गई जिनमें से 4,657 स्कूल बसों का अनियमितता पाए जाने पर चालान किए गए। श्री कपूर ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 66 टोल प्लाजा है जिन पर वे-इन-मोशन मशीनें लगाई जानी है इनमें से 54 टोल प्लाजा पर ये मशीने लगाई जा चुकी है जिनमें से 29 वे इन मोशल मशीनों के माध्यम से ओवरलोडिड वाहनों के चालान किए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य टोल प्लाजा पर भी इसे शुरू किया जाएगा।

डीजीपी की अपील

श्री कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। आमजन को सड़कों को सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए और वाहनों को निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं व गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लोग मोबाइल फोन आदि का भी इस्तेमाल ना करें। व्यक्ति की जरा सी लापरवाही ना केवल उनके स्वयं के लिए बल्कि दूसरे व्यक्तियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Post Views: 44
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: 616 road accidentsaccident haryanahARYANA latest newsHaryana newsHaryana Policeroad safety
ShareTweetPin
Previous Post

किसानों का आज फिर दिल्‍ली मार्च, शंभू बॉर्डर से बढ़ेगा 101 किसानों का ‘जत्था’, अंबाला के 12 गांवों में मोबाइल इंटरनेट बंद

Next Post

बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

Related Posts

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
BREAKING

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।
BREAKING

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
Next Post
बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist