Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से की मुलाकात

कैबिनेट मंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोहों के लिए दिया औपचारिक निमंत्रण • केरल के मुख्यमंत्री को पूरे पंजाब में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी • पिनाराई विजयन ने गुरु साहिब के अमन, शांति, दया और एकता के सार्वभौमिक संदेश के प्रसार हेतु मान सरकार के प्रयासों की सराहना की

admin by admin
2025-11-05
in BREAKING, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से की मुलाकात
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
  • विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण
  • भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
  • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर
  • ‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार
  • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

RelatedPosts

पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

2026-10-22
0
विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण

विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण

2026-10-22
0
भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़/तिरुवनंतपुरम, 5 नवंबर:

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से भेंट की और श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी से संबंधित राज्य स्तरीय आयोजनों में भाग लेने के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केरल के मुख्यमंत्री को इस अवसर को अत्यंत श्रद्धा और भव्यता से मनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई विस्तृत योजनाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाले इन आयोजनों के दौरान गुरु साहिब द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता के सम्मान की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय शहादत को याद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास के साथ इन शहादत समारोहों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद पंजाब भर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के जीवन और उपदेशों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो सभी 23 जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि गुरु साहिब जी के चरण स्पर्श से पावन 130 स्थलों पर कीर्तन दरबार और धार्मिक समारोह होंगे।

मंत्री ने बताया कि चार नगर कीर्तन — श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), गुरदासपुर, फरीदकोट और तख्त श्री दमदमा साहिब (पंजाब) से रवाना होंगे, जो 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले मुख्य समारोहों में श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व-धर्म सम्मेलन, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और विशाल कीर्तन दरबार शामिल होंगे।
साथ ही, श्री आनंदपुर साहिब में प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए “चक्क नानकी” नामक विशाल टेंट सिटी भी तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की महान विरासत को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने के लिए पंजाब सरकार की धार्मिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से विश्वभर में एकता, करुणा और सह-अस्तित्व का अमर संदेश प्रसारित होगा। उन्होंने इन समारोहों की सफलता के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब जी के अमन, शांति, समानता और सत्य के संदेश को पूरे देश में प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब पहुंचकर गुरु साहिब जी की बाणी और जीवन से प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

Post Views: 39
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #latestnews#ozinews#VIRALPOSTpunjabikhabbar
ShareTweetPin
Previous Post

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस: कुल 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे चार नगर कीर्तन- तरुनप्रीत सिंह सौंद

Next Post

धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन — सिख पंथ की चढ़दी कला का प्रतीक : हरमीत सिंह कालका

Related Posts

पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए
BREAKING

पंजाब सरकार ने युवाओं के कल्याण और नशों की रोकथाम के लिए राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए

2026-10-22
0
विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण
BREAKING

विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल की कमेटी में नियुक्ति को लेकर स्पष्टीकरण

2026-10-22
0
भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
BREAKING

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
BREAKING

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
Next Post
धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन — सिख पंथ की चढ़दी कला का प्रतीक : हरमीत सिंह कालका

धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन — सिख पंथ की चढ़दी कला का प्रतीक : हरमीत सिंह कालका

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist