Wednesday, October 28, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्य मंत्री ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह करने वाली विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

admin by admin
2025-07-21
in BREAKING, chandigarh, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्य मंत्री ने लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में लोगों को गुमराह करने वाली विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक
  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
  • गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

RelatedPosts

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-27
0
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

2026-10-27
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-26
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

2026-10-26
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

2026-10-24
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

2026-10-24
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

धूरी (संगरूर), 21 जुलाई

नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग स्कीम को किसान हितैषी और विकासोन्मुखी घोषित करते हुए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के लोगों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण स्कीम के बारे में विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें।

धूरी विधानसभा क्षेत्र के 70 गांवों को विकास कार्यों के लिए 31.30 करोड़ रुपए की ग्रांट बांटने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल अपने राजनीतिक हितों के लिए इस स्कीम के बारे में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नई और प्रगतिशील लैंड पूलिंग स्कीम के तहत राज्य में जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं की जाएगी और इससे राज्य के किसानों को बड़ा लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई मुद्दों पर पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपने वाले ऐसे नेताओं के संदिग्ध चरित्र के बारे में पंजाब के लोग अच्छी तरह जानते हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस लैंड पूलिंग स्कीम का उद्देश्य किसानों के लिए स्थायी आय के स्रोत पैदा करके उन्हें राज्य की प्रगति और समृद्धि में सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं की जाएगी और जो किसान सहमति देंगे, केवल उनकी जमीन ही इस नीति के तहत ली जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नीति के तहत किसानों को आवासीय और वाणिज्यिक प्लांट मिलेंगे।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस लैंड पूलिंग स्कीम के तहत बनने वाली योजनाबद्ध कॉलोनियों में वाणिज्यिक संपत्ति किसानों के लिए आय का स्थायी स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस नई लैंड पूलिंग स्कीम का उद्देश्य राज्य की समग्र प्रगति को गति देना है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम राज्य के समग्र विकास को बढ़ावा देकर हर आम आदमी को लाभ पहुंचाएगी। भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया कि जमीन जबरन अधिग्रहित नहीं होगी और अधिग्रहित जमीन पर समग्र विकास पारदर्शी और कानून के अनुसार होगा।

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ स्कीम को राज्य के माथे पर लगे दाग को धोने के लिए प्रेरक के रूप में कार्य करने की उम्मीद जताते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के तहत राज्य सरकार ने पहले ही नशे की सप्लाई की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस घृणित कारोबार में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाला गया है और लोग नाभा जेल जाकर इनका हाल देख सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे के खिलाफ यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक राज्य से इस खतरे का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

मुख्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पंचायतों को मिले धन का उपयोग सोच-समझकर किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की भलाई और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए धन जारी करने की कभी परवाह नहीं की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गांवों के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय धन केवल कागजों में दिया जाता था, जिसके कारण काम भी केवल कागजों में ही होते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब धूरी क्षेत्र के सभी गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने पंचायतों से कहा कि वे गांवों के विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों की नियमित निगरानी करें।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह लोगों की भलाई सुनिश्चित करे और गांवों के विकास को गति दे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब की पांच नदियों की धरती में भूजल बचाने और दूरदराज के गांवों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से अब तक राज्य में 15,947 खालों और कस्सियों को पुनर्जनन किया है, जिससे दूर-दराज के टेल क्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों तक नहरी पानी पहुंचा है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है और 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं और अब तक तीन करोड़ से अधिक मरीज अपना इलाज करा चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तरह राज्य सरकार ने पूरी तरह मेरिट के आधार पर 55 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में अब तक 18 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं, जिससे रोजाना आम लोगों के लगभग 64 लाख रुपए की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि हाइवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पंजाब ने देश में अपनी तरह की पहली ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ शुरू की है और यह गर्व की बात है कि इसके शुरू होने के बाद सड़क हादसों में मृत्यु दर में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फोर्स के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों को भर्ती किया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। फोर्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह फोर्स प्रभावी ढंग से काम कर रही है और कई राज्यों तथा केंद्र सरकार ने भी इस पहल की सराहना की है। एक अन्य बड़ी जनकल्याणकारी पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्टूबर से देश में अपनी तरह की पहली ‘मुख्य मंत्री सेहत योजना’ शुरू करेगी, जिसके तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का नकद रहित इलाज उपलब्ध होगा। भगवंत सिंह मान ने गर्व के साथ कहा कि पंजाब भारत का पहला ऐसा राज्य है, जो इतने बड़े स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल बीमा शुरू करेगा, जिससे लोगों का वित्तीय बोझ कम होने के साथ-साथ उनकी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को एकसमान स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे और कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ‘पशुओं पर अत्याचार की रोकथाम (पंजाब संशोधन) बिल, 2025’ पारित किया है ताकि राज्य में होने वाली ग्रामीण खेलों, विशेष रूप से बैलगाड़ी दौड़ और अन्य खेलों को बढ़ावा मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पशु राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं और पंजाबी किसान सदियों से पशुओं को अपने बच्चों की तरह पालते आए हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाबी हमेशा से बैलगाड़ी दौड़ के प्रति आकर्षित रहे हैं और किला रायपुर में होने वाली बैलगाड़ी दौड़ विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बिल आने वाले समय में पशुओं को नुकसान पहुंचाए बिना राज्य भर में ऐसी खेलों को और लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पशुओं पर किसी भी तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं होगी।

Post Views: 61
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Chandigarhcm bhagwant maanland pooling schemeprogressive Land Pooling schemeYudh Nasehyan Virudh
ShareTweetPin
Previous Post

प्रो. अशीम कुमार घोष ने ली हरियाणा के राज्यपाल के पद की शपथ

Next Post

समाना शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, आदेश जारी

Related Posts

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-27
0
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक
BREAKING

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

2026-10-27
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-26
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
BREAKING

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

2026-10-26
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

2026-10-24
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

2026-10-24
0
Next Post
HOME

समाना शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, आदेश जारी

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800