21-04-2023(प्रेस की ताकत)– सीबीएसई के पास 10,12वीं के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में अभी और समय लगेगा। फिलहाल 10वीं, 12वीं के नतीजे कुछ दिनों में घोषित करना मुश्किल है। कहा जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
हालांकि कुछ विषयों का मूल्यांकन अभी शुरू होना बाकी है, उसमें भी समय लगेगा। अब अगर इसे आधार बनाया जाए तो हाल के दिनों में इसके परिणाम सामने आना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट 2023 चेक करने के लिए पूरी तरह से और विशेष रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करें।











