Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंडीगढ़ (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को हरियाणा विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश दोनों को फिर से गौरवान्वित करने का सुनहरा अवसर दिया है। नीरज ने 88.17 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी।
Post Views: 98









