गुरुग्राम, 27 जून (ओज़ी न्यूज़ डेस्क): Naib Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वीरवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं। मुख्यमंत्री ने बैठक के एजेंडे में शामिल 20 मामलों में से 19 का समाधान किया।
इस दौरान फैसला किया गया कि मेफील्ड गार्डन सोसाइटी को एक सप्ताह के भीतर किया जाए नगर निगम को हस्तांतरित, शुल्क जमा नहीं करवाने पर बिल्डर की संपत्ति अटैच की जाएगी। सीएम ने नूरपुर मे तालाब की जमीन की गलत पैमाइश करने वाले GMDA के पटवारी के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था का एक सप्ताह के बाद वह खुद निरीक्षण करेंगे। बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह, मंडल आयुक्त आर सी बिढान, डीसी निशांत यादव, सीपी विकास अरोड़ा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।













