Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चमकौर साहिब, 20 दिसंबर 2021, (प्रेस की ताकत ब्यूरो)-
मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी आज अपने परिवार समेत मोरिंडा में अपनी निजी रिहायश से श्री चमकौर साहिब तक गाँवों में से होते हुए 25 किलोमीटर पैदल यात्रा करके शहीदी जोड़ मेल के मौके पर श्री कतलगढ़ साहिब नतमस्तक हुए।
इस पैदल यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी जब अपने हलके चमकौर साहिब के गाँवों में से गुज़र रहे थे तो बड़ी संख्या में संगत साथ जुड़ती गई। इस मौके पर बुज़ुर्ग, महिलाएं और बच्चों को मुख्यमंत्री जगह जगह रुक रुक कर मिले। बीते कई सालों से वह पहले दिन जब शहीदी जोड़ मेल श्री चमकौर साहिब पहुँचता है तो गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब नतमस्तक होने के लिए वह पैदल यात्रा करते हैं।
Post Views: 84









