ADVERTISEMENT
इसरो की इस सफलता को ऐतिहासिक करार दिया
चंडीगढ़, 23 अगस्त (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
चंद्रयान-3 की सफलता को ऐतिहासिक घटना करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्र और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है, जिनके हौसले और लगन ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है।
टैलिविज़न के द्वारा इस गौरवमयी पल के हकीकी रूप लेने का गवाह बनते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि भारत नज़दीक भविष्य में विश्व शक्ति बनने जा रहा है और हमारे वैज्ञानिकों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए खुशी का पल है, जिसने चंद्रमा पर जीवन की खोज करने के लिए नये रास्ते खोले हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शानदार उपलब्धी से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष वाहन को उतारने वाला पहला देश बन गया है।













