Table of Contents
ToggleRelatedPosts
चंडीगढ़, 27 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।यहां जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन से देश ने न केवल एक कुशल राजनीतिक बल्कि देश सेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व और कुशल अर्थशास्त्री को खोया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के एक साधारण से परिवार एवं छोटे से गांव से भारत के अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने का सफर उनके समर्पण व देश की सेवा को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी को हमेशा ही सादगी और विद्वता के लिए याद किया जाएगा। देश के विकास के लिए किए गए आर्थिक फैसलों में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की है कि इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।









