Thursday, July 2, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सेना के जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास करने की वचनबद्धता दोहराई

राज्य के सभी ज़िलों को कवर करने के लिए एक महीने तक चलने वाली साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

admin by admin
January 31, 2024
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सेना के जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास करने की वचनबद्धता दोहराई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
झंडा दिवस फंड में डिजिटल ढंग से योगदान देने के लिए जारी किया क्यूआर कोड 
चंडीगढ़, 7 नवंबर 
पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सेना के जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।
यहां सैक्टर-3 स्थित वार मैमोरियल बोगनविलीया पार्क से हथियारबंद सेना झंडा दिवस को समर्पित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. जौड़ामाजरा ने कहा कि सरकार ने राज्य के शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों का देखभाल और समाज में उनका अच्छा जीवन व्यतीत करना सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने शारीरिक रूप से असक्षम सैनिकों की एक्स-ग्रेशिया ग्रांट बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार 76 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार 51% से 75% दिव्यांग सैनिकों के लिए ग्रांट 10 लाख रुपये से दोगुनी कर 20 लाख रुपये कर दी गई है और 25% से 50% दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया ग्रांट 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दी गई है।
इसके इलावा राज्य सरकार ने ‘द इस्ट पंजाब वार अवार्डस एक्ट-1948’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है जिसके द्वारा 83 लाभार्थियों की वित्तीय सहायता 10,000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी गई है। पंजाब सरकार ‘द इस्ट पंजाब वार अवार्डस एक्ट-1948’ के तहत उन माता-पिता को वित्तीय सहायता के रूप में युद्ध जागीर प्रदान करती है जिनका इकलौता बच्चा या दो से तीन बच्चों ने दूसरे विश्व युद्ध, राष्ट्रीय आपातकाल 1962 और 1971 के दौरान भारतीय सेना में सेवाएं प्रदान की है। वर्तमान में इस नीति के तहत 83 लाभार्थी लाभ ले रहे हैं। इस संबंध में पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि जिन माता-पिता का इकलौता बच्चा या दो से तीन बच्चे जो दूसरे विश्व युद्ध, राष्ट्रीय आपातकाल-1962 और 1971 के दौरान भारतीय सेना में सेवाएं निभा चुके हैं उनको ‘द ईस्ट पंजाब वॉर अवार्ड एक्ट ‘1948’ के तहत दी जाने वाली युद्ध जागीर की राशि 10,000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति वर्ष कर दी जाएगी।
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री ने कहा कि यह साइकिल रैली पंजाब के सभी ज़िलों से होकर 7 दिसंबर, 2023 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में समाप्त होगी और इस रैली को पंजाब के राज्यपाल द्वारा फलैग-इन किया जाएगा।
स. जौड़ामाजरा ने कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश की रक्षा के लिए सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में जागरूक करना, युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना एवं उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना, राज्य के निवासियों को झंडा दिवस के बारे में सूचित करना और उन्हें अधिक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।
स.चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने झंडा दिवस फंड में योगदान देने के लिए डिजीटल ढंग से योगदान हेतु नई पहलकदमी के तहत क्यूआर कोड भी जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे झंडा दिवस फंड में योगदान देने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का अधिक से अधिक उपयोग करें और इस क्यूआर कोड के माध्यम से योगदान दें।
इस अवसर पर महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीच्यूट, माई भागो आर्म्ड फोर्सिज प्रैपरेटरी इंस्टीच्यूट और एन.सी.सी के तीनों विंग के कैडेटों ने शहीदों को सलामी दी।
समागम के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री जेएम बालमुर्गन, डायरैक्टर ब्रिगेडियर डा. बीएस ढिल्लों, डिप्टी डायरैक्टर कमांडर बलजिंदर सिंह विरक, पूर्व सैनिक, एन.सी.सी कैडेट एवं रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Post Views: 86
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

हरियाणा के शहरों में जहरीली हो रही हवा, हिसार-फरीदाबाद में AQI 400 पार, 3 जिलों में स्कूल की छुट्टी

Next Post

“साडे बुज़ुर्ग, साडा मान” मुहिम के अंतर्गत बुज़ुर्गों के लिए लगाए जा रहे हैं राज्य में कैंप- डा. बलजीत कौर  

Related Posts

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है
BREAKING

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!
BREAKING

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post
पंजाब सरकार ने एससी ग्रेजुएट युवाओं के लिए स्टेनोग्राफी प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे: डॉ. बलजीत कौर

"साडे बुज़ुर्ग, साडा मान" मुहिम के अंतर्गत बुज़ुर्गों के लिए लगाए जा रहे हैं राज्य में कैंप- डा. बलजीत कौर  

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist