Wednesday, October 28, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के सभी राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों के क्लासरूम स्मार्ट बन जाएंगे : मुख्यमंत्री

- अब तक 4035 स्मार्ट क्लासरूम बन चुके हैं

admin by admin
2024-01-04
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री मनोहर लाल कौशल रोजगार निगम में शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक
  • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
  • गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

RelatedPosts

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-27
0
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

2026-10-27
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-26
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

2026-10-26
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

2026-10-24
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

2026-10-24
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

– सीएम ने की मॉडल संस्कृति विद्यालयों के बच्चों के अभिभावकों से बात

चंडीगढ़ ,02अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों के 7400 क्लासरूम में से 4035 स्मार्ट क्लासरूम बन चुके हैं , बकाया क्लासरूम्स को इस वर्ष स्मार्ट क्लासरूम में बदला जाएगा।

             वे आज “विशेष चर्चा” कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ से ऑनलाइन माध्यम से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से चर्चा कर रहे थे।

        उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इन विद्यालयों में शिक्षण के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इन विद्यालयों की दीवारों को ऐसे सजाया गया है, जिससे दीवारों पर शिक्षण सामग्री पेन्ट करवाकर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है। इससे विद्यार्थी देखकर, पढ़कर तथा पेन्सिल के माध्यम से सीख सकते हैं। पूरे भवन को ही सहायक सामग्री में बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत हम प्रदेश में ऐसे शिक्षण संस्थान तैयार कर रहे हैं, जिनमें नन्हे बच्चे की केजी कक्षा से युवा विद्यार्थी की पीजी कक्षा तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस प्रकार एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण शिक्षा मिलेगी। प्रदेश में चार विश्वविद्यालयों भगत फूल सिंह कन्या विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में केजी से पीजी स्कीम के तहत दाखिले किये गए हैं।

मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय खोलने की प्रक्रिया 2017 में की थी शुरू

        मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से आह्वान किया कि बच्चा जिस क्षेत्र में निपुण है, उसी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। आगे चलकर बच्चा क्या बने, इसका निर्णय उसे स्वयं लेने दे। उसका कैरियर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। बच्चों की पसंद व अभिरुचियों को निखारने में मदद करें। बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए थ्री-एस यानी कि स्टडी, स्पोर्ट्स व स्कीन के समय में संतुलन बनायें। इसके साथ ही वह खेल के लिए भी समय निकाले ,मोबाइल फोन व इंटरनेट के आने से बच्चे पर जरूरत से ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं , उनकी इस आदत पर अंकुश लगाएं। उन्होंने बच्चों के माँ -बाप को महाराज शिवाजी जैसे महापुरुषों की प्रेरणादायक कहानी सुनाने के लिए प्रेरित किया।

        मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि हमने गरीब से गरीब परिवार के बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय खोलने की प्रक्रिया 2017 में शुरू की थी। उस समय राज्य के 119 खण्डों में से हर एक खण्ड में एक राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय (बैग फ्री स्कूल) खोला गया था। शिक्षा प्रदान करने की दिशा में इन विद्यालयों की सफलता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्यों, पंचायतों. शिक्षाविदों व जनप्रतिनिधियों द्वारा और मॉडल संस्कृति विद्यालय खोलने की मांग उठने लगी। हमने उनकी मांग पर इन विद्यालयों का विस्तार किया और आज इनकी संख्या बढ़कर 1,419 हो गई है। इन विद्यालयों में 3 लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह इस बात को साबित करता है कि ये विद्यालय इस समय प्राइवेट विद्यालयों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षा है निःशुल्क

        मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उनके लिए मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षा निःशुल्क है। इन विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे 65 प्रतिशत विद्यार्थी गरीब परिवारों के हैं। हमने ऐसे परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भी शिक्षा दिलवाने के लिए चिराग-योजना चलाई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों का दाखिला कक्षा 2 से 12वीं तक करवाया जाता है। इन बच्चों की फीस सरकार भरती है। इसके तहत अब तक 2,474 बच्चों का मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में दाखिला करवाया गया है। इन विद्यालयों में पहली से दूसरी कक्षा के बच्चों पर पढ़ाई के दबाव को कम करने के लिए उन्हें कोई होम वर्क नहीं दिया जाता। इन विद्यालयों में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी व हिन्दी दोनों ही रखा गया है। जो बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए हर कक्षा में कम से कम एक सेक्शन का माध्यम अंग्रेजी है। बच्चों की शिक्षा की बुनियाद प्राथमिक स्तर पर मजबूत की जा सकती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी इस पर बल दिया गया है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कथन है कि ‘विद्यालयों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार युक्त नैतिक शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार है। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों की स्थापना की है।

        उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रण लें कि वे अपने बच्चों को भरपूर प्यार, देखभाल और वर्तमान समय की जरूरत के अनुसार शिक्षा दिलवाएंगे। इसके लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल , मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक श्री आरएस ढिल्लों भी उपस्थित थे।

Post Views: 64
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: ani news livebig newsbreaking newsfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newslatest india newslatest newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews todayToday newstop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

धान के खरीद सीजन की शुरुआत

Next Post

पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : मुख्यमंत्री

Related Posts

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-27
0
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक
BREAKING

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

2026-10-27
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-26
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
BREAKING

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

2026-10-26
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

2026-10-24
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

2026-10-24
0
Next Post
पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : मुख्यमंत्री

पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : मुख्यमंत्री

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist