Table of Contents
ToggleRelatedPosts
पंजाब के मुक्तसर साहिब में मंगलवार दोपहर हुए भीषण हादसे में एक निजी बस सरहिंद नहर में नहर में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास न्यू दीप कंपनी की बस जब हादसे का िशकार हुई वह काफी तेज रफ्तार से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस नहर के किनारे लगे लोहे की ग्रिलों को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।
मिली जानकारी के अनुसार बस में 55 से ज्यादा लोग सवार थे, 40 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। शाम 5 बजे तक 8 शव नहर से निकाले गये थे और करीब 8 से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नहर से निकाले गए लोगों को मुक्तसर अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं मुक्तसर के एसएसपी, सिविल प्रशासन, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी मौके पर पहुंचे। नहर में गिरी बस को क्रेन की सहायता से निकाला गया।
कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।









