Tuesday, May 19, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

बिहार में लाठीचार्ज, BJP नेता की मौत, सुशील मोदी बोले- दर्ज कराएंगे हत्या का मामला

admin by admin
July 13, 2023
in BREAKING, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में लाठीचार्ज, BJP नेता की मौत, सुशील मोदी बोले- दर्ज कराएंगे हत्या का मामला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

 लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की जान चली गई. जहानाबाद से BJP जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह पुलिस की लाठी से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

बिहार सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पटना के गांधी मैदान से ‘विधानसभा मार्च’ निकाला. इस मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन चलाए. इस लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की जान चली गई. जहानाबाद से BJP जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह पुलिस की लाठी से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

विधानसभा में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाने के बाद बिहार विधानसभा से भाजपा के दो विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया, जिसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया. मार्शल आउट किए जाने के बाद भाजपा विधायक शैलेन्द्र कुमार ने बताया, ‘हम अपनी बात रख रहे थे. अध्यक्ष जी ने मर्यादा को तार-तार किया. हम भी सत्ता पक्ष में थे लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं किया. मेरे पैर पर लात रखा गया, मुझे चोट आई है.’भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा, ‘बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है. नीतीश कुमार निहत्थे, शांतिप्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवा रहे हैं. हम अपने मार्ग पर अटल हैं और विधानसभा तक कूच करेंगे.’

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘यह अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने वाले जनता की आवाज को दबा रहे हैं, शिक्षकों की भर्ती पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा है. इनको संविधान में विश्वास नहीं है. यह अघोषित आपातकाल सदन से सडक तक लगा रहे हैं. हम इसके विरोध में यहीं धरने पर बैठ रहे हैं.’

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है. नीतीश कुमार जी पर (IPC की धारा) 302 का मुकदमा चलाने का काम करेंगे. आप लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे.

कैसे शुरू हुआ घटनाक्रम?
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को शिक्षक, रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा मार्च का ऐलान किया था इसको लेकर सुबह से ही प्रशासन भी पटना के मुख्य चौक चौराहों पर पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर थी. भारतीय जनता पार्टी का गांधी मैदान से विधानसभा के लिए पैदल मार्च लगभग 12:30 में गांधी मैदान से निकला लेकिन डाक बंगला चौराहा आते आते तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोक दिया.

बीजेपी नेताओं को रोकने के लिए बिहार पुलिस के साथ-साथ सैप के जवानों की तैनाती की गई थी. इसके साथ मजिस्ट्रेट, सिटी एसपी और डीएसपी भी मौके पर मौजूद थे. पटना के डाकबंगला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई और देखते ही देखते लाठीचार्ज हो गया.

Post Views: 70
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #bihar#sushil modiBJP leadershot dead
ShareTweetPin
Previous Post

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा जिला गुरदासपुर में बाढ़ राहत प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक

Next Post

अमरनाथ यात्रा में पहुंची बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर कहा- बहुत खुशी महसूस कर रही हूं

Related Posts

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*
BUSINESS

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
Next Post
अमरनाथ यात्रा में पहुंची बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर कहा- बहुत खुशी महसूस कर रही हूं

अमरनाथ यात्रा में पहुंची बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल: बाबा बर्फानी के दर्शन कर कहा- बहुत खुशी महसूस कर रही हूं

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist