Friday, November 27, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

admin by admin
2026-10-09
in BREAKING, CAREER, chandigarh, HARYANA, himachal, INDIA, PUNJAB, RAJASTHAN, UTTARAKHAND, Viral, WORLD, भारत, हेल्थ
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम पटियाला तथा बाघा पुराना और धर्मकोट नगर परिषद चुनावों के लिए पात्र कामगारों एवं कर्मचारियों को मतदान हेतु 28 नवंबर को अवकाश देने की घोषणा
  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
  • बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.
  • श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल
  • एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी ‘हैप्पी बाहमण’ जीरकपुर से काबू

RelatedPosts

वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम पटियाला तथा बाघा पुराना और धर्मकोट नगर परिषद चुनावों के लिए पात्र कामगारों एवं कर्मचारियों को मतदान हेतु 28 नवंबर को अवकाश देने की घोषणा

2026-11-26
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

2026-11-25
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

2026-11-23
0
बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

2026-11-22
0
श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

2026-11-21
0
वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी ‘हैप्पी बाहमण’ जीरकपुर से काबू

2026-11-20
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आपसी समन्वय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं, शहरों के सौंदर्यीकरण और मेहमाननवाजी पर ध्यान केंद्रित करते हुए सभी विभागों को विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्यस्तरीय ट्रॉफी टूर और विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी का आह्वान भी किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए।

चैंपियंस ट्रॉफी के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन पंजाब के खेल इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित करे।” उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों, दर्शकों तथा आने वाले मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब अपनी समृद्ध हॉकी विरासत और भारतीय खेलों में महान योगदान के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हमें अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के आयोजन में नए कीर्तिमान स्थापित करने चाहिए और भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों, दर्शकों तथा मेहमानों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि भारत, चीन, मलेशिया, जापान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया सहित प्रमुख हॉकी देशों की भागीदारी से पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल जगत के केंद्र में आ जाएगा और इससे अपनी मेहमाननवाजी, बुनियादी ढांचे, खेल उपलब्धियों तथा सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा, जबकि मैच 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तैयारियां समय से पहले पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चैंपियनशिप का आयोजन बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के नियमों और पेशेवर दृष्टिकोण के अनुरूप किया जाए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया जाए और उनके ठहरने के दौरान मेहमाननवाजी का बेहतर एवं यादगार अनुभव प्रदान किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूरे शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने नगर निगम जालंधर और मोहाली को व्यापक सफाई अभियान चलाने, स्वच्छता में सुधार करने तथा सार्वजनिक स्थानों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि शहर विदेशी पर्यटकों को साफ-सुथरे और आकर्षक लगें। उन्होंने शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्टेडियम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों का उचित रखरखाव किया जाए और जहां भी आवश्यकता हो, सड़कों की मरम्मत की जाए।

मेहमाननवाजी के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भाग लेने वाली टीमों और उनके सहायक स्टाफ के लिए आरामदायक एवं गुणवत्तापूर्ण आवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास, परिवहन, सुरक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
उन्होंने अधिकारियों को होटलों, मैच स्थलों और अन्य निर्धारित स्थानों के बीच सुचारू परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि असुविधा या अनावश्यक देरी से बचा जा सके। प्रबंधों की व्यापक समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी विभागों को जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने और किसी भी कमी को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सफलता केवल मुख्य स्थल की तैयारी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि बुनियादी ढांचे, पहुंच, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं पर भी निर्भर करती है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के आने से पहले लॉजिस्टिक सहायता से संबंधित हर पहलू का ध्यान रखा जाना चाहिए।”
अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मैच देखने की व्यवस्था करें, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच देख सकें और विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा, “इस स्तर के खेल आयोजन नई पीढ़ी को खेलों, अनुशासन और टीमवर्क को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यार्थियों को मैच देखने की सुविधा देने और युवाओं को पंजाब की गौरवशाली हॉकी विरासत से जोड़ने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।”

चैंपियनशिप से पहले लोगों के बीच उत्साह पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्यव्यापी प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें टूर्नामेंट की ट्रॉफी या उसके मॉडल को विशेष रूप से तैयार की गई एसयूवी में प्रदर्शित किया जाएगा, जो पूरे पंजाब में घूमेगी। उन्होंने कहा, “यह पहल जागरूकता पैदा करने, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और विभिन्न जिलों के लोगों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के प्रति उत्साह पैदा करने में मदद करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी विभागों, टूर्नामेंट के आयोजकों और अन्य संबंधित भागीदारों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विशेष समन्वय कमेटी गठित की जाएगी, ताकि चैंपियनशिप का आयोजन कुशलता और उच्चतम मानकों के अनुरूप किया जा सके।

बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, खेल सचिव वरुण रूजम, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव पुनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

#AsianHockeyChampionsTrophy #PunjabHockey #BhagwantMann #JalandharHockey #HockeyIndia #RanglaPunjab #YouthInSports #BleedBlue #CleanPunjab #PunjabPride
Post Views: 38
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: उन्होंने आगे कहा कि सरकारी विभागोंटूर्नामेंट के आयोजकों और अन्य संबंधित भागीदारों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विशेष समन्वय कमेटी गठित की जाएगीताकि चैंपियनशिप का आयोजन कुशलता और उच्चतम मानकों के अनुरूप किया जा सके।
ShareTweetPin
Previous Post

ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना

Next Post

गैंगस्टरां ते वार का 263वां दिन: पंजाब पुलिस ने 568 स्थानों पर की छापेमारी; 218 काबू

Related Posts

वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम पटियाला तथा बाघा पुराना और धर्मकोट नगर परिषद चुनावों के लिए पात्र कामगारों एवं कर्मचारियों को मतदान हेतु 28 नवंबर को अवकाश देने की घोषणा

2026-11-26
0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित
BREAKING

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

2026-11-25
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों और नंबरदार यूनियन के साथ की बैठकें; विभागों को आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

2026-11-23
0
बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.
BREAKING

बिहार की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल का नाम रखने के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखा, जिससे समूची सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

2026-11-22
0
श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल
BREAKING

श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई; पोकलेन मशीन ज़ब्त, मुकदमा दर्ज: बरिंदर कुमार गोयल

2026-11-21
0
वर्ष 2027 में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान नागरिक-केंद्रित होगा, जनकल्याण और पंजाब की प्रगति को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी ‘हैप्पी बाहमण’ जीरकपुर से काबू

2026-11-20
0
Next Post
‘गैंगस्टरां ते वार’ का 260वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 ठिकानों पर की छापेमारी; 230 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 263वां दिन: पंजाब पुलिस ने 568 स्थानों पर की छापेमारी; 218 काबू

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist