28-04-2023 (प्रेस की ताकत)– वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मां बगलामुखी उन दस महाविद्याओं में से एक हैं, जिन्हें तंत्र से जुड़ी सबसे बड़ी देवी माना जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन देवी बगलामुखी का अवतरण हुआ था। बगलामुखी माता को पीताम्बरी के नाम से भी जाना जाता है।
इस साल बगलामुखी जयंती 28 अप्रैल 2023 यानी आज है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज माता बगलामुखी की पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा चाहें तो बगलामुखी पूजा के लिए सुबह 03 बजकर 57 मिनट से 04 बजकर 41 मिनट तक का समय भी अच्छा है।
बगलामुखी जयंती के दिन प्रात: काल स्नान आदि करके पीले वस्त्र धारण कर पूजा करें। इस दिन की पूजा में मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। इसके बाद पूजा में पीला रंग अधिक से अधिक डालें। जैसे मां का आसन पीला रखना, मां को पीले वस्त्र पहनाना, पूजा में पीला रंग डालना आदि।













