ADVERTISEMENT
पटियाला 25 मार्च (प्रेस की ताकत) – वारिस पंजाब संगठन के नेता और पंजाब सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पंजाब पुलिस के हाथ जो नया वीडियो लगा है वह 20 मार्च का है। अमृतपाल का यह नया सीसीटीवी फुटेज 20 तारीख को पंजाब के पटियाला शहर का है। जहां अमृतपाल अपने किसी करीबी के यहां शरण लेने जा रहा था।












