Saturday, June 27, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के स्वरूप लुधियाना से दो साल बाद फिर शुरू हुई उड़ानें  

admin by admin
September 7, 2023
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के स्वरूप लुधियाना से दो साल बाद फिर शुरू हुई उड़ानें  
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों के स्वरूप लुधियाना से दो साल बाद फिर शुरू हुई उड़ानें  

मुख्यमंत्री ने एन.सी.आर. के साथ एयर कनैक्टीविटी होने के कारण इस दिन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक बताया  

आदमपुर, हलवारा और बठिंडा के हवाई अड्डों से जल्द ही और भी उड़ानें शुरू की जाएंगी  

लुधियाना, 6 सितम्बर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) के साथ पंजाब के हवाई संपर्क को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को हिंडन-लुधियाना-हिंडन उड़ान की शुरुआत की, जिससे दो साल से अधिक समय के बाद में लुधियाना के हवाई अड्डे से हवाई यातायात बहाल हुआ है। उन्होंने साथ ही ऐलान किया कि पहले तीन महीनों के लिए लुधियाना से एन.सी.आर. के हवाई सफऱ का किराया केवल 999 रुपए होगा।

इसको ऐतिहासिक दिन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पुरज़ोर कोशिशों के साथ लुधियाना के हवाई अड्डे से दो साल से अधिक समय के बाद उड़ान शुरू हुई है, जिससे औद्योगिक शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह उड़ान मैसर्ज बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा फ्लाई बिग एयरलाईन्ज़ के नाम पर चलाई जाएगी और मूलभूत रूप से यह उड़ान पाँच दिनों के लिए शुरू की जाएगी, परन्तु अगले महीने से यह उड़ान पूरे सप्ताह के लिए चलाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस उड़ान के द्वारा लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) पहुँचने के लिए 90 मिनट का समय लगेगा।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि एयरलाईन शुरुआती तोहफ़े के रूप में अपनी उड़ान शुरू होने पर पहले तीन महीनों के लिए 999 रुपए प्रति टिकट की पेशकश करेगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना से एन.सी.आर. का सफऱ केवल 999 रुपए का होगा, जो बस सफऱ की अपेक्षा सस्ता होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य राज्य के लोगों को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक हवाई सफऱ मुहैया करवाने को सुनिश्चित बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे इलाके के उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को देश के अन्य हिस्सों में आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एन.सी.आर. तक कोई सीधी उड़ान न होने के कारण लोगों ख़ास तौर पर उद्योगपतियों को सडक़ के द्वारा पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी जाने के समय पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इससे उनको न केवल अनावश्यक परेशानी होती थी, बल्कि उनके समय, पैसे और ऊर्जा भी बेकार जाती थी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस उड़ान के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ दुनिया भर के अग्रणी उद्योगपति राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने में रुचि लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब को सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में दिखाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने याद करवाया कि लुधियाना हवाई अड्डा बहुत पुराना है, जो तकरीबन 1965 से चल रहा है और यहाँ से 1982 में कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हुई थी। भगवंत सिंह मान ने बताया कि रीजनल कनैक्टीविटी (आर.सी.एस.) अधीन मैसर्ज अलायंस एयर ने 2 सितम्बर 2017 को कमर्शियल उड़ान की शुरुआत की थी, जो 9 अप्रैल 2021 तक चलती रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इसके बाद उड़ानें बंद हो गईं, परन्तु अब जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तो वह इन उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से आर.सी.एस. स्कीम के अधीन नया रूट हिंडन-लुधियाना-हिंडन, बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज इस एयरलाईन ने इस रूट पर अपने 19 सीटों वाले ट्विन ओटर जहाज़ के ज़रिये व्यापारिक उड़ानों की शुरुआत की। यह ट्रांसपोर्ट जहाज़ छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सस्ती दरों पर यातायात की सुविधा मुहैया करने के लिए राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन सभी 19 टिकटों पर पडऩे वाली वाईबिलिटी गैप फंडिंग (वी.जी.एफ.) का भुगतान करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी 19 सीटों पर वी.जी.एफ. का एक तरफ़ के प्रति टिकट 11,829 रुपए राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। पंजाब के लोगों को बेहतर हवाई यातायात की सुविधा मुहैया करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस उड़ान का एक तरफ़ का बेसिक किराया तकरीबन दो हज़ार रुपए होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के अन्य हवाई अड्डों से भी उड़ानें जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आदमपुर में एयर टर्मिनल तैयार है और स्पाईस जैट एयरलाईन अगले दो महीनों में आदमपुर से नांदेड़, दिल्ली, गोआ, कोलकाता और बैंगलोर के लिए रोज़ाना की उड़ान शुरू करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्टार अलायंस कंपनी भी आदमपुर से हिंडन के लिए रोज़ाना की एक उड़ान शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में अलायंस एयर और फ्लाई बिल कंपनी द्वारा क्रमवार बठिंडा से दिल्ली, बठिंडा से हिंडन हवाई अड्डों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आर.सी.एस.-उड़ान स्कीम के अधीन अगले दो महीनों में अलायंस एयर कंपनी द्वारा साहनेवाल हवाई अड्डे से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हलवारा हवाई अड्डा नवंबर 2023 के अंत तक कार्यशील हो जाएगा। इसके बाद में लुधियाना निवासियों के लिए और अधिक उड़ानें उपलब्ध होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा, जो पंजाब की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

Post Views: 95
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 15 किलो हेरोइन की बरामद; एक व्यक्ति काबू

Next Post

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सड़क हादसों में मौत दर 50 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य दिया

Related Posts

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है
BREAKING

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!
BREAKING

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
Next Post
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सड़क हादसों में मौत दर 50 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य दिया

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सड़क हादसों में मौत दर 50 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य दिया

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist