मोहम्मद नबी (28 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी (नाबाद 56) और रहमत शाह (52) की अर्धशतकीय पारियों से अफगानिस्तान ने विश्व कप क्रिकेट में शुक्रवार को नीदरलैड को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। अफगानिस्तान की सात मैचों में यह चौथी जीत है और टीम अंक तालिका में आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर आ गयी है।













