लुधियाना, 28 जुलाई (प्रेस की ताकत ब्यूरो):
लुधियाना से एक ऐसी घटना काफी चर्चा में है, बताया जा रहा है कि यहां जगराओं में एक गुरुद्वारे से दूल्हा-दुल्हन को उठा लिया गया है। दूल्हा-दुल्हन गुरुद्वारे में शादी करने पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान कुछ लोग मौके पर आये और दोनों को जबरन उठा कर ले गए|
बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन को गुरुद्वारे से जबरन उठाने वाले लोग और कोई नहीं थे बल्कि दुल्हन के घर वाले थे क्योंकि दुल्हन के घर वालों के यह रिश्ता पसंद नहीं था| इसी के चलते वह कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और दूल्हा दुल्हन का अपहरण कर उन्हें उठा कर ले गए। यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका था तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की के घर वालों और उनके साथ इस काम को अंजाम देने वाले अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज किया है| डीएसपी हर्षप्रीत सिंह ने कहा कि दुल्हन के परिवार के सदस्यों द्वारा यह सब किया गया था।













