Saturday, September 26, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

*बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम; सम्मान, देखभाल और कानूनी संरक्षण होगा सुनिश्चित*

admin by admin
July 18, 2026
in BREAKING, chandigarh, INDIA, new delhi, POLITICS, PUNJAB, Viral, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
*बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का बड़ा कदम; सम्मान, देखभाल और कानूनी संरक्षण होगा सुनिश्चित*
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री
  • देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।
  • चावल धांधलेबाजी के खिलाफ वाइस आफ राइस मिलर्स ने उठाई आवाज – चावल के नाम पर खिलाया जा रहा जहर
  • कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
  • पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

RelatedPosts

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
चावल धांधलेबाजी के खिलाफ वाइस आफ राइस मिलर्स ने उठाई आवाज  – चावल के नाम पर खिलाया जा रहा जहर

September 23, 2026
0
पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

September 23, 2026
0
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

September 23, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक के अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध*
*सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा— माता-पिता की देखभाल और भरण-पोषण उनका कानूनी अधिकार*
*मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल देंगे त्वरित न्याय; उपेक्षा करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई*
*यह अधिनियम बुजुर्गों के संपत्ति अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ संस्थागत देखभाल को भी देता है बढ़ावा*
चंडीगढ़, 18 जुलाई:(प्रेस की ताकत)
राज्य के प्रत्येक बुजुर्ग को सम्मान और गरिमा के साथ जीवन उपलब्ध कराने की पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007” एक ऐतिहासिक कानून है, जो बुजुर्गों को असहायता और आर्थिक असुरक्षा से बचाने के लिए मजबूत कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है।

डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि जो माता-पिता स्वयं अपना भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं हैं, उनकी देखभाल करना उनकी संतान और उत्तराधिकारियों की कानूनी एवं नैतिक जिम्मेदारी है। यह अधिनियम वरिष्ठ नागरिकों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाते हुए सरल, सुलभ और समयबद्ध व्यवस्था के माध्यम से मासिक भरण-पोषण भत्ता प्राप्त करने का अधिकार देता है, ताकि उन्हें मानसिक परेशानी और अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं से गुजरना न पड़े तथा शीघ्र न्याय मिल सके।

बुजुर्गों की तत्काल सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष सुविधा का उल्लेख करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि “पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए ‘एल्डर लाइन’ (राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 14567) का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की मानसिक, कानूनी अथवा शारीरिक परेशानी का सामना कर रहे वरिष्ठ नागरिक इस निःशुल्क हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। यह केवल एक हेल्पलाइन नंबर नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए भरोसेमंद सहारा है, जहां उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और उनका समाधान किया जाता है।”
कानूनी अधिकारों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और जागरूकता को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) और समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों का भी सक्रिय सहयोग लिया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार समय-समय पर राज्य स्तरीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती है, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं तथा निःशुल्क चिकित्सा जांच उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जा सके।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007” के अंतर्गत भरण-पोषण अथवा कानूनी संरक्षण प्राप्त करने के लिए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक अपने जिले के जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अथवा संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम इस अधिनियम के तहत मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल के रूप में कार्य करते हैं और वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा करते हैं|उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए आवेदन स्वयं बुजुर्गों के अलावा उनके अधिकृत प्रतिनिधि अथवा किसी मान्यता प्राप्त स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) द्वारा भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक सरल और सुलभ बन जाती है।

मंत्री ने कहा कि इस कानून में वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कड़े प्रावधान किए गए हैं। यदि कोई बुजुर्ग अपनी देखभाल की शर्त पर अपनी संपत्ति किसी व्यक्ति के नाम हस्तांतरित करता है और वह व्यक्ति अपने दायित्व का पालन नहीं करता, तो मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल को उस संपत्ति के हस्तांतरण अथवा पंजीकरण को निरस्त करने का अधिकार प्राप्त है। इसके अतिरिक्त राज्य में वृद्धाश्रमों की स्थापना तथा भरण-पोषण अधिकारियों की नियुक्ति जैसे विशेष प्रावधान भी किए गए हैं।
राज्य के लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि परिवार के बुजुर्ग हमारी जीवन-यात्रा की मजबूत नींव हैं। उनकी सेवा और देखभाल करना केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों का भी अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक, आत्मनिर्भर और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।

#SeniorCitizensProtection#ElderlyCarePunjab#SeniorCitizensAct#RightToDignity#PunjabGovernment#BhagwantMann#SpeedyJustic#LegalProtection#SocialJusticePunjab#EmpoweringSeniors#RanglaPunjab#PublicWelfare#SeniorCitizensProtection #PunjabGovernment #BhagwantMann #ElderlyCarePunjab #SpeedyJustice #LegalProtection #SocialJusticePunjab #RanglaPunjab #EmpoweringSeniors

Post Views: 26
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: Bhagwant Mann GovernmentElderly Care PunjabGovernance Punjab 2026Legal Protection SeniorsLegal Rights ProtectionMaintenance and Welfare ActOld Age Care PunjabPublic Welfare PunjabPunjab GovernmentPunjab Legal InitiativesPunjab Social JusticeRights of ElderlySenior Citizen WelfareSenior Citizens DignitySenior Citizens DirectivesSenior Citizens HelplineSenior Citizens ProtectionSocial Security PunjabSpeedy Justice for SeniorsVulnerable Section Protection
ShareTweetPin
Previous Post

“मावन धीयां सत्कार योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को मिले ₹3,000; बची हुई माताओं और बहनों को 1 अगस्त को मिलेंगे पैसे: अरविंद केजरीवाल”

Next Post

Atomic Habits 1% Rule in Hindi: सफलता पाने का सबसे अद्भुत विज्ञान

Related Posts

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।
BREAKING

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
चावल धांधलेबाजी के खिलाफ वाइस आफ राइस मिलर्स ने उठाई आवाज  – चावल के नाम पर खिलाया जा रहा जहर
BREAKING

चावल धांधलेबाजी के खिलाफ वाइस आफ राइस मिलर्स ने उठाई आवाज – चावल के नाम पर खिलाया जा रहा जहर

September 26, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

September 23, 2026
0
पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
BREAKING

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

September 23, 2026
0
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

September 23, 2026
0
Next Post
Atomic Habits 1% Rule in Hindi

Atomic Habits 1% Rule in Hindi: सफलता पाने का सबसे अद्भुत विज्ञान

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist