ADVERTISEMENT
ई दिल्ली, 22 नवंबर,2025
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने आज सिख समाज के सम्मानित सेवादार और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा सेल के चेयरमैन स. कुलतारण सिंह कोच्छर को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
स. कालका ने कहा कि स. कुलतारण सिंह कोच्छर ने सिख विद्यार्थियों की धार्मिक, नैतिक तथा आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य सेवा करते हुए कौम के भविष्य को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में शिक्षा सेल की पहलें निरंतर नए मानक स्थापित कर रही हैं।
स. कालका ने अरदास की कि —
“अकाल पुरख वाहिगुरु स. कुलतारण सिंह कोच्छर को सदैव चढ़दी कला, उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और सेवा के और ऊँचे सोपान बख़्शे। उनकी आध्यात्मिक प्रेरणा और निस्वार्थ भावना यूँ ही बनी रहे।”
अंत में स. कालका ने कहा कि कुलतारण सिंह कोच्छर का जीवन सेवा, समर्पण और सिखी के मूल सिद्धांतों का प्रतीक है। संगत द्वारा उन्हें जो सम्मान प्राप्त हो रहा है, वह उनकी कौमी सेवा का सजीव प्रमाण है।













