दिल्ली: हिंदू धर्म में वैष्णो देवी प्रमुख देवी-देवताओं में आती हैं. इनका दर्शन करने के लिए लोगों को जम्मू के कटरा जाना पड़ता है. हर साल लाखों की संख्या में यहां भक्त माता रानी के दर्शन के लिए जाते हैं. हालांकि कुछ लोग किसी वजह से जम्मू कटरा में माता रानी के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में भी वैष्णों मां का दर्शन कर सकते हैं.
दरअसल, दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हूबहू वैष्णो देवी जैसी मंदिर है. इस मंदिर में आप माता के तीनों रूपों का दर्शन कर सकते हैं. यह मंदिर गुफा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. यहां आने के बाद आपको ऐसा ही महसूस होगा कि जैसा कि आप वैष्णो देवी मंदिर आ गए हैं, क्योंकि इस मंदिर को वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है. आज हम आपको इसी मंदिर से जुड़ी कुछ अद्भुत और विशेष बातों के बारे में बताएंगे.













