शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। देश भर में हरियाणा 14वें नंबर पर रहा है। हरियाणा का ओवरआल स्कोर 1958.01 रहा है। इसके अलावा प्रदेश में रोहतक और गोहाना को प्रदेश में पहला रैंक हासिल हुआ है। दोनों शहरों को क्लीन सिटी हरियाणा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा करनाल और कालका ने प्रदेश में दूसरी रैंकिंग हासिल की है।
साथ ही झज्जर के बेरी और पंचकूला को प्रदेश में तीसरी रेंक हासिल हुई है। प्रदेश का गुरुग्राम और नीलोखेड़ी चौथे, झज्जर नगर परिषद व बहादुरगढ़ नगर परिषद ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया है। पानीपत और फतेहाबाद छठें, हिसार और नारायणगढ़ सातवें नंबर पर रहा है। प्रदेश का करनाल और हिसार को वाटर प्लस भी घोषित किया गया है। अंबाला और घरौंडा आठवें, यमुनानगर और समालखां नौवें, अंबाला सदर और सोहना दसवें स्थान पर रहा है।













