ADVERTISEMENT
नयी दिल्ली (एजेंसी) : दिल्ली में करीब दो माह पहले एक फ्लाईओवर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष सैल ने हरियाणा के 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मलक सिंह उर्फ मलिक के रूप में की गई है, जो कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि उसने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में नारे लिखे। वह जी20 सम्मेलन से पहले हरियाणा में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने की तीन अन्य घटनाओं में भी शामिल था।













