Tuesday, September 29, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

खालिस्तानी अलगाववादी को हवा देने वाले कनाडा पीएम ट्रूडो भारत पर आरोप लगाकर फंस गए

admin by admin
September 22, 2023
in BREAKING, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
ओमीकरोन की दहशत, कैनेडा में कोरोना मामले 1.9 मिलियन से पार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • “राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
  • लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।
  • विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
  • सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
  • भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री
  • देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

RelatedPosts

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के बारे में बेतुका बयान अपनी संसद में दिया. उसके बाद से भारत-कनाडा के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. भारत ने कनाडा के शीर्ष राजनियक को देश से निकाला और कनाडा की वीजा सेवा बंद कर दी. साथ ही कनाडा को अपने कर्मचारियों की संख्या कम करने को भी कहा. इन सबके बीच एक बात तो यह है कि कनाडाई पीएम अपने जाल में फंस गए हैं और भारत अपनी संप्रभुता-अखंडता के साथ समझौता नहीं करेगा. जिस तरह कनाडा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा के नाम पर खालिस्तान-समर्थक खुलेआम भारत-विरोध पर आमादा हैं और कनाडा के पीएम उनकी गोद में खेल रहे हैं, लगता है कि भारत अभी कुछ और कठोर कदम उठा सकता है.

कनाडा की नीयत ठीक नहीं दिखती

यह बहुत ही संवेदनशील, गंभीर और खतरनाक विषय है. यह भारत के अस्तित्व, अस्मिता और एकता से जुड़ा हुआ मसला है. कनाडा में जो गतिविधियां चल रही हैं, जिस तरह से कुछ संगठन भारत के खिलाफ खुल्लमखुल्ला साजिश कर रहे हैं, आए दिन वहां से वीडियो जारी होते हैं, आए दिन भारत के खिलाफ घृणा पड़ोसी जाती है, भावनाओं को भड़काया जाता है, वह कनाडा की सरकार पर सवालिया निशान लगाता है. जब कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो भारत की यात्रा पर अभी आए थे, तो सरकार ने उनको अपनी चिंता से भी अवगत कराया था, पर उन पर कुछ असर न हुआ. अब भारत सरकार से हमारी अपेक्षा है कि किसी भी तरह की राजनीति से देश का हित सबसे ऊपर है. तो, किसी भी देश की यह हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि भारत की संप्रभुता, एकता से खिलवाड़ करनेवाले संगठनों को समर्थन दे, या समर्थन देता दिख जाए. कनाडा की नीयत इस मामले में ठीक नहीं दिखती है.

भारत उठा रहा है सही कदम

हमारे देश में पक्ष-विपक्ष अलग बात है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस देश का हरेक नागरिक भारत के पक्ष में खड़ा है, होना चाहिए. भारत की सरकार जो भी कदम उठा रही है, हम उसका समर्थन करते हैं. हम ये भी कहते हैं कि भारत की सरकार अपने नागरिकों, जो कनाडा में रह रहे हैं, की सुरक्षा के लिए कनाडा की सरकार से कहे. उन पर दबाव बनाए. जो वहां भारत के खिलाफ गतिविधियां चल रही हैं, उसको बंद करवाए अन्यथा भारत तत्काल कनाडा से सभी तरह के संबंध विच्छेद कर ले.

कनाडा पाकिस्तान के रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहा है. भारत के ऊपर जो आरोप, जो लांछन लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद और बेतुके हैं. भारत किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता. भारत की विदेश नीति है कि किसी भी देश में वह अस्थिरता पैदा नहीं करेगा, कभी दखलंदाजी नहीं करेगा, कभी किसी देश की जमीन कब्जाने का प्रयास नहीं किया. भारत शांति चाहता है. विश्व-बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम् का उद्घोष करता है. ऐसे में किसी देश के भीतर भारत के खिलाफ खुल्लमखुल्ला खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाना, वैसे संगठनों का फलना-फूलना तो कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. यह बहुत बड़ा विषय है और भारत को इसे यूनाइटेड नेशन्स में उठाना चाहिए. हरेक अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना चाहिए.

व्यापार देश से बढ़कर नहीं

किसी भी ऐसे देश के साथ, जिसके साथ अच्छे संबंध हमारे रहे हैं और उसमें कड़वाहट आ रही है तो किसी न किसी वजह से तो ऐसा हुआ होगा. हालांकि, किसी भी देश के साथ हमारे संबंधों की कीमत राष्ट्रहित से बड़ी तो नहीं होगी. भारत सरकार को इसमें संज्ञान लेना होगा. भारत सरकार ने कुछ फैसले भी लिए हैं और आगे भी उसको लेने चाहिए. हम अपनी सरकार के साथ हैं और पूरी चट्टानी एकता के साथ हैं.

मुझे लगता है कि खालिस्तानी मूवमेंट को सिखों के साथ जोड़कर देखना गलत है. सिख एक ऐसी कौम है, जो देशभक्त समुदाय है. सिखों के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति पर सवालिया निशान खड़ा नहीं किया जा सकता है. ये कुछ असामाजिक, अराजक और विद्रोही तत्व हैं जो वहां इकट्ठा होकर तनाव फैला रहे हैं. इसलिए, वहां जो भी भारतीय नागरिक हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कनाडा सरकार की है और भारत इस मामले में उनसे पूरी तरह बात करें, उन पर दबाव बनाए. हम अपने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं कर सकते.

सनातन धर्म को मिटाने या खंडित करने की कोशिशें, साजिशें लगातार चल रही हैं, हजार वर्षों से चल रही हैं. हमारे देश में भी चली हैं. हमारे मंदिरों, हमारे संस्कारों पर हमले हुए, उन्हें मिटाने की कोशिशें हुईं. सनातन न कभी मिटा है, न मिटेगा. मंदिरों पर हमले तो इसी नीयत से किए जाते हैं. जो भी ऐसा करते हैं, वे भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों पर हमला है. जो सनातन के नहीं, वह भारत के नहीं हो सकते हैं. जहां भी विदेशों में मंदिर है, उन देशों की ये जिम्मेदारी है, ये दायित्व है कि वे हमारे धर्म से संबंधित सभी संगठनों और मंदिरों को सुरक्षा देना सुनिश्चित करें. निष्कर्ष के तौर पर कहा जाए तो कह सकते हैं कि ट्रूडो भारत विरोधी तत्वों के हाथ मे खेल रहे हैं. भारत एक विशाल देश है, दुनिया में एक ताकत के तौर पर उभर रहा है. कनाडा को सोचना चाहिए कि भारत का विरोध करना उसके लिए अच्छा नहीं रहेगा.

Post Views: 131
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: alias sukha duneke killed in canadagangster sukha dunekegangster sukha duneke shot deadgangster sukhdool singhkhalistani terrorist sukha dunekepunjab gangster sukha duneke killedsukha dunekesukha duneke canadasukha duneke deathsukha duneke gangstersukha duneke gangster killedsukha duneke gangster shot deadsukha duneke killedsukha duneke killed in canadasukha duneke of davinder bambihasukha duneke shot deadsukhdool singh alias sukha duneke
ShareTweetPin
Previous Post

‘कनाडा ने भारतीय राजनयिकों को सर्विलांस पर रखा था’, शक के आधार पर ट्रूडो करा रहे थे भारतीय अधिकारियों का कॉल रिकॉर्ड

Next Post

2022-23 में दोनों देशों के बीच हुआ 8,161.02 मिलियन डॉलर का व्यापार, अब संबंध खराब होने से क्या होगा नफा-नुकसान

Related Posts

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा।

September 28, 2026
0
विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने 50,000 रुपये रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और पीएचजी को रंगे हाथों किया काबू

September 28, 2026
0
सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।
BREAKING

सेवा संकल्प सेवा यात्रा का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत।

September 28, 2026
0
कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

भावांतर भरपाई योजना के साथ हरियाणा के किसानों को बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलेगा – मुख्यमंत्री

September 26, 2026
0
देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।
BREAKING

देव आनंद ने इमरान खान को ‘अव्वल नंबर’ का ऑफर दिया था, कहा था कि वे ‘अगले बिग बी’ बनेंगे; उन्होंने इनकार कर दिया था।

September 26, 2026
0
Next Post
ਕੈਨੇਡਾ ਦੀ ਪੱਕੀ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੌਜੂਦ ਹਨ 80 ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਰੀਕੇ

2022-23 में दोनों देशों के बीच हुआ 8,161.02 मिलियन डॉलर का व्यापार, अब संबंध खराब होने से क्या होगा नफा-नुकसान

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist