Table of Contents
ToggleRelatedPosts
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जी-20 शिखर सम्मेलन का लोगों का जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया के लिए कर रही है.
कांग्रेस ने शनिवार (19 अगस्त) को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर का उपयोग चुनावी फायदे के लिए कर रही है. जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9-10 सितंबर को दिल्ली में होगा.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जी-20 का गठन 1999 में हुआ था. 19 देश और यूरोपीय संघ इसके सदस्य हैं. इसके गठन से लेकर अब तक बारी-बारी से 17 देशों में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है. अब भारत का नंबर है, लेकिन यहां इसे लेकर जिस तरह का चुनावी अभियान चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वैसा किसी भी दूसरे देश में नहीं हुआ.’’
कांग्रेस ने क्या दावा किया?
जयराम रमेश ने दावा किया कि वास्तव में ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों के ज़रूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके. उन्होंने कहा, ‘‘हमें याद रखना चाहिए कि इसी नयी दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद राष्ट्रमंडल देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फ़ायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया.









