लखनऊ (विशाल वर्मा)- जाने माने चमड़ा उत्पाद ब्राण्ड रेड टेप को संचालित करने वाली कम्पनी मिर्ज़ा इण्टररेशनल के चेयरमैन इरशाद मिर्जा का बीती रात लगभग 9ः45 बजे कानपुर के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया। उनके निधन से चमड़ा व्यापारियों के बीच शोक व्याप्त हो गया है। प्रसिद्ध चमड़ा व्यापारी इरशाद मिर्ज़ा एक सफल व्यापारी ही नहीं एक जनमान्य समाजसेवी व नैतृत्वपरक व्यक्तित्व के स्वामी थे। व्यापारिक सफलताओं के प्रसंग में उनका नाम प्रसिद्ध बिज़नेस मैगज़ीन फोब्र्स में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने ग्रामीण व श्रमिक वर्ग के लोगों को उन्न्ात कोटि की चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल बनवाये। उन्होंने समाजसेवा के सन्दर्भ में शैक्षणिक संस्थान, साहित्यसेवी संस्थान व अन्य कई संस्थान स्थापित किए। वे माननीय राजनाथ सिंह नीत उ0प्र0 सरकार में उ0प्र0 राज्य अल्पसंख्यक आयोग के एवं एसोशिएटेड चैम्बर आॅफ काॅमर्श के अध्यक्ष रहने के साथ ही विभिन्न्ा व्यापारिक एवं समाज सेवी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं गणमान्य सदस्य रहे। वे वर्ष 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किए गये।













