Table of Contents
ToggleRelatedPosts
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी के जन्मदिन पर दी बधाई
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी के जन्मदिन पर उनके निवास स्थान पर पहुँच कर बधाई दी।
भाजपा युवा नेता रमेश भंसाली ने बताया कि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी के निवास स्थान पर जाकर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने चौधरी को गुलदस्ता भेट कर व मुह मीठा करवाकर प्रदेश भाजपा की ओर से बधाई दी। बांठिया ने राजस्थान सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमराराम चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए
उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। बांठिया ने कहा कि पूर्व राजस्व मंत्री चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वे पार्टी के मजबूत स्तंभ भी है।चौधरी के जन्मदिन पर दिन भर उनके घर भाजपा नेताओं सहित शहरवासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। इस दौरान बांठिया ने पूर्व राजस्व मंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान किशनसिंह, रूपाराम सहित अनेको लोग मौजूद थे।








