ADVERTISEMENT
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम योंग उन से तज़वीज़शुदा बैठक के लिए वह बहुत आशावादी हैं परन्तु इसके साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर किम योंग उन के साथ मुलाकात उनकी उम्मीद के मुताबिक न रही तो वह बैठक से उठकर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ़्तों में वह उत्तर कोरिया के तानाशाह से कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने पर बैठक करेंगे।







