Wednesday, October 21, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हिमाचल में फिर बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत, 2 लापता

admin by admin
2023-08-24
in BREAKING, himchal
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिमाचल में फिर बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत, 2 लापता

Shimla: An uprooted tree, that caused the blockage of a raod, being removed by the authority after heavy monsoon rainfall, in Shimla, Wednesday, Aug 23, 2023. (PTI Photo) (PTI08_23_2023_000150A)

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
    • RelatedPosts
    • भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
    • पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर
    • ‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार
    • पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
    • गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार
    • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता
  • आईजीएमसी में घुसा नाले का पानी
  • मंडी में कई घर क्षतिग्रस्त
  • हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाए राशन : जयराम
  • 6 जिलों में रेड अलर्ट
  • मकान खाली कराए

RelatedPosts

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

हिमाचल प्रदेश में मौनसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंडी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 8 लोगों की जान चली गई है, जबकि दो लोग लापता हैं। इनमें से 3 लोगों की मौत शिमला जिले में, 5 की मंडी जिले में हुई है। मंडी में हुई पांच मौतों में से थुनाग में 2 और बाली चौकी, गोहर व मंडी सदर में एक-एक मौत हुई है। इसके साथ, राज्य में मानसून से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 361 हो गई है, जबकि 40 लोग लापता हैं।

राजधानी शिमला में लगातार हो रही मुसलाधार वर्षा ने कहर बरपा दिया है। आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश और बिजली के धमाकों ने रात भर सबको डराकर रख दिया। राजधानी में रात दो बजे मौसम के तेवरों को देख कर लोगों की नींद उड़ गई और इसके बाद सुबह तक रात जाग कर काटी। प्रदेश में 3 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 530 सड़कें बंद हैं, जबकि 2897 बिजली ट्रांसफार्मर और 214 पेयजल योजनाएं ठप हैं। शिमला शहर में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ों गिरने की घटनाएं हुईं। बलदेयां इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गई। दंपत्ति का शव मलबे से निकाल लिया गया है। इनकी पहचान झालु ओरेण और राजकुमारी के रूप में हुई है। ये दोनों झारखंड के मूल निवासी थे। ग्राम पंचायत पीरन के डुमैहर में निर्माणाधीन गेट गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। नाभा में देवदार के पेड़ गिरने से हेरिटेज बिल्डिंग रॉयल होटल को खतरा पैदा हो गया है। क्षतिग्रस्त मकान को खाली करवा दिया गया है। इस मकान में आईजीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोमिन राह रहे थे।

आईजीएमसी में घुसा नाले का पानी

आईजीएमसी शिमला के न्यू ओपीडी ब्लॉक में नाले का पानी घुस गया। ये ब्लॉक इसी नाले के ऊपर बनाया गया है। इससे डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी हुई। स आईजीएमसी के ही स्पेशल वार्डों में भी आज भारी बारिश के बाद पानी भर गया। इससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मंडी में कई घर क्षतिग्रस्त

मंडी जिले में सराज हलके की कुकलाह पंचायत में बुधवार सुबह बादल फटने से नाले में लकड़ी के साथ भारी मलबा आ गया। इससे स्कूल भवन और लोगों के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोक सिंह पुत्र जयनंद गांव बग्गी बोनार्ड तहसील बालीचौकी के रूप में हुई है। जैंशला का परमानंद पुत्र नुरत राम गांव दगैल तहसील बालीचौकी, 15 वर्ष की गोपी देवी पुत्री मीनू राम और अनाह पंचायत में तेजा राम पुत्र लुहारु राम निवासी झोट तहसील चच्योट की मौत हो गई। द्रंग हलके के कटौला में मलबे की चपेट में आने से लक्ष्मी देवी पत्नी टुलू निवासी संगलेहड की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को बचा लिया जबकि, एक की हालत गंभीर है। एडीएम मंडी डा. मदन कुमार ने 5 लोगों की मौत और दो महिलाओं के लापता होने की पुष्टि की है।

हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाए राशन : जयराम

सराज के विधायक, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों की मदद के लिए उचित कदम उठाए जाएं। सराज के कई दुर्गम गांवों में राशन की किल्लत चल रही है। उन्होंने कहा कि वायुसेना की मदद से कशौड़ और गाड़ागुशेनी इलाकों में राशन पहुंचाया जाए।

6 जिलों में रेड अलर्ट

शिमला (हप्र) : मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को राज्य के 6 जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी से बहुत भारी और अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि कई हिस्सों में लैंडस्लाइड और पेड़ों के गिरने की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर के बरठी में 213 मिलीमीटर दर्ज की गई। शिमला में 132 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसमें से 62 एमएम बारिश तो सुबह एक घंटे में हो गई।

मकान खाली कराए

शिमला में अलग-अलग क्षेत्रों में 12 से ज्यादा मकान असुरक्षित हो गए हैं। इन्हें एहतियातन खाली करवाया गया है। 24 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। शिमला के मॉल रोड पर लिफ्ट के पास आज सुबह भूस्खलन हुआ। …

Post Views: 121
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #haryana himachal border kalka#himachal haryana borderHaryanaharyana borderharyana border liveharyana himachal borderHimachalhimachal borderhimachal haryana crossinghimachal newsHimachal Pradeshhimachal pradesh border newshimachal pradesh newspunjab himachal border
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब सरकार ने राज्य के पर्यटन, विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पहले पंजाब पर्यटन शिखर सम्मेलन और ट्रैवल मार्ट के शुभारंभ की घोषणा की

Next Post

e-paper 25 August 2023

Related Posts

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा
BREAKING

भगवंत मान सरकार पनबस/पी.आर.टी.सी. के ठेका कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध, 29 अक्टूबर को होगी समीक्षा बैठक: हरपाल सिंह चीमा

2026-10-21
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-21
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

‘गैंगस्टरां ते वार’: नौ महीनों में 79,642 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-20
0
पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील
BREAKING

पीपीसीबी की चेयरपर्सन रीना गुप्ता ने शेरों गांव में किसानों से किया संवाद, धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील

2026-10-20
0
गैंगस्टरां ते वार का 267वां दिन: पंजाब पुलिस ने 522 स्थानों पर की छापेमारी; 232 काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 271वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 539 स्थानों पर छापेमारी; 215 व्यक्ति गिरफ्तार

2026-10-19
0
BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

2026-10-19
0
Next Post

e-paper 25 August 2023

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist