छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत श्री आशारामजी गुरुकुल का परीक्षा परिणाम सत प्रतिसत रहा । कक्षा 12वीं में 90% विद्यार्थियों ने 75 से अधिक अंक लाए वही कक्षा दसवीं के अधिकतर विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाये। कक्षा दसवीं में कृति कुकरेजा ने 97% आस्था नोतानी 93% अंनध तिवारी 90% अंक लाए।
कक्षा 12वीं में गगन राय 89% धर्मेश गांधी 88% केशव बीस्ट ने 87 प्रतिशत अर्जित किए इस खुशी के अवसर पर गुरुकुल की संचालक दर्शना खट्टर ने बताया कि आध्यात्मिक और आधुनिक शिक्षा के कारण बच्चों का चहुमुखी विकास होता है इसी कारण गुरुकुल के विद्यार्थी विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को राष्ट्र से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने माता-पिता और जिले को गौरवान्वित किया है सभी विद्यार्थियों को समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई खजरी आश्रम के संचालक श्री जयराम भाई प्रबंधक श्री सुशील सिंह परिहार प्राचार्य वागीशा बहन, छात्रावास प्रभारी श्री सोमनाथ पवार ने सभी को इस मौके पर बधाई दी












