अमृतसर: जिस तरह राम रहीम के किस्से सियासी गलियारों से जुड़े हुए थे, उसी तरह सी.के.डी. के चरणजीत सिंह चड्ढा के तार स्थानीय सभी सियासी पाॢटयों के उच्चाधिकारियों और खासकर शिरोमणि अकाली दल से निजी रूप से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मनजीत सिंह मन्ना ने बताया कि जिस तरीके से बाबा राम रहीम के संबंध कई सियासी पार्टियों के प्रभावशाली नेताओं से जुड़े हुए थे, उसी तरह सी.के.डी. के चरणजीत सिंह चड्ढा का नाता स्थानीय सभी पार्टियों के हर वर्ग के अलावा उच्च स्तर के नेताओं से जुड़ा हुआ है। शहर का कोई भी विधायक, सांसद या फिर विपक्षी दलों के अलावा शिरोमणि अकाली दल के सभी नेता खामोशी धारण किए हुए हैं। यही कारण है कि पुलिस जांच का बहाना बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री चड्ढा की गिरफ्तारी के लिए हस्तक्षेप करें।पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रिय मित्र रहे चड्ढा के बारे में जानकारी देते हुए चीफ खालसा दीवान के सदस्य निर्मल सिंह ठेकेदार ने चड्ढा की प्रकाश सिंह बादल के साथ, चड्ढा के घर और विवाह समारोहों में भाग लेने आए प्रकाश सिंह बादल की फोटो को रिलीज करते हुए बताया कि चड्ढा अपने आप को अमृतधारी बताते हुए शिरोमणि अकाली दल का नेता बताता था। कई प्रमुख नेताओं के साथ फोटो ङ्क्षखचवा कर अपने दफ्तरों में लगाकर अपने राजनीतिक संबंधों का दुरुपयोग करता था।













