मुंबई – फिल्म हम आपके हैं कौन में अभिनेत्री रेणुका शहाणे और माधुरी दीक्षित साथ नज़र आए थे। अब एक बार फिर 23 साल बाद ये दोनों अभिनेत्रियां बिग स्क्रीन शेयर करेंगी। इसको लेकर हाल ही में एक कार्यक्रम में रेणुका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, यह उनके लिए सपने जैसा है जो एक बार फिर सच हो रहा है। रेणुका शहाणे ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि वह 23 साल बाद माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रेणुका शहाणे ने यह भी कहा कि, माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के लिए अगर पैसे देना भी पड़े तो देना चाहिए। रेणुका शहाणे कहती हैं, ”23 साल बाद हम एक साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले हम आपके हैं कौन फिल्म में साथ काम कर चुके है। माधुरी दीक्षित के साथ दोबारा काम करना किसी सपने जैसा है। 23 साल पहले भी यही ड्रीम था। फिर कभी एेसा ही ड्रीम किया तो एक बार वापस वह भी पूरा हुआ। मेरे ख्याल से पिछला साल और यह साल मेरे लिए बहुत लकी रहा है। मुझे माधुरी के साथ काम कर बहुत ख़ुशी हुई है। मुझे लगता है अगर किसी को माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का अवसर मिलता है तो उसे करना चाहिए, भले ही उसके लिए माधुरी को पैसे ही क्यों न देने पड़े। वह इतनी शानदार अभिनेत्री हैं।













