Sunday, April 12, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

भारत छह जीत के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर

admin by admin
October 30, 2023
in BREAKING, INDIA, SPORTS, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
फिरकी में फंसे कंगारू, भारत का विजयी आगाज

EDS PLS TAKE NOTE OF THIS PTI PICK OF THE DAY ::Chennai: India's Ravindra Jadeja celebrates the wicket of Australia's batter Marnus Labuschagne during the ICC Men's Cricket World Cup match between India and Australia, at the MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Sunday, Oct. 8, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_08_2023_000255A)(PTI10_08_2023_000346A)

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

कप्तान रोहित शर्मा के शानदार अर्धशतक और मोहम्मद शमी की सटीक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आज यहां इंग्लैंड को 100 रन से हराकर क्रिकेट विश्व कप में लगातार छठी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की दहलीज पर दस्तक दी.

भारतीय टीम छह मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. जीत के लिए 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में सिर्फ 129 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए. रवीन्द्र जड़ेजा को एक विकेट मिला.

भारत ने खराब शुरुआत के बावजूद पहले खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा के 87 रन, सूर्यकुमार यादव के 49 रन और के.एल. राहुल के 39 रनों की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का पीछा कर रहे विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके और 52 रन पर आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौट गई. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की छह मैचों में यह पांचवीं हार है.

कप्तान जोस बटलर की कप्तानी वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं।

लियाम लिविंगस्टोन 27 रन के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। रोहति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस बीच, रोहित शर्मा ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अपने 18,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने वनडे में अपना 54वां अर्धशतक लगाया.

बिशन सिंह बेदी की याद में भारतीय टीम ने काली पट्टी बांधकर खेला
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ मैच में महान स्पिनर और पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी की याद में काली पट्टी बांधकर खेली. बेदी का 23 अक्टूबर को निधन हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मैच शुरू होने के तुरंत बाद एक बयान में कहा, “भारतीय टीम बिशन सिंह बेदी (77) की याद में आज के मैच में काली पट्टी पहनेगी, जिनका 23 अक्टूबर को निधन हो गया था।” बता दें कि बिशन सिंह बेदी ने 1976 से 1978 तक 22 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने 1967 से 1979 के बीच कुल 67 टेस्ट मैचों और 10 एक दिवसीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया और 4 एक दिवसीय मैचों में टीम की कप्तानी भी की।

Post Views: 229
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: ind vs nz semifinalIndiaindia 2007 t20 worldcup semi finalindia best wins in cricketindia cricketindia cricket highlightsindia final over winindia new zealand semi finalindia new zealand semi final highlightsindia victoryindia vs australiaindia vs englandIndia vs New Zealandindianpakistan vs india semi finalsemifinalsemifinalsyuvraj singh six ball six sixes reactionyuvraj singh six ball six sixes videoyuvraj singh six sixes
ShareTweetPin
Previous Post

गाजा में मरने वालों की संख्या 8 हजार से ज्यादा

Next Post

कैटरीना कैफ ने पीली साड़ी में तस्वीरें शेयर कीं

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post
कैटरीना कैफ ने पीली साड़ी में तस्वीरें शेयर कीं

कैटरीना कैफ ने पीली साड़ी में तस्वीरें शेयर कीं

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist