ADVERTISEMENT
अबुजा – नाइजीरिया के पूर्वोत्तर माम्बिला में हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह हिंसा गुरुवार को किसान और माम्बिला के एक चरवाहे के बीच गलतफहमी की वजह से हुई।
पुलिस प्रवक्ता डेविड मिसाल ने शनिवार को बताया कि इन हमलों के दौरान कई घर नष्ट हो गए मवेशी मारे गए। मिसाल ने संवाददाताओं को बताया कि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।













