मुंबई – ससुराल सिमर का’ की सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ ने पूरे रीति-रिवाज से ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम 22 फरवरी को निकाह किया। कपल की शादी लखनऊ के 100 किलो मीटर स्थित मौदाहा में फैमिली एंड फ्रेंड्स की मौजूदगी में हुई। शादी के बाद कपल के पहली बार एक-दूसरे को कांच में देखने वाली ‘अर्स मुशाफ’ और थाली में ‘अंगूठी ढूंढने’ की रस्म रखी गई। इस दौरान दीपिका जहां क्रीम कलर के लहंगे में दिखीं तो वहीं शोएब व्हाइट एंड रेड शेरवानी के साथ मल्टी कलर का दुपट्टा कैरी किए नजर आए। कपल की शादी का रिसेप्शन 26 फरवरी को मुंबई के जुहू स्थिक प्रिंसेस होटल में होगा। रिसेप्शन के लिए दीपिका के शो ‘ससुराल सिमर का’ की पूरी कास्ट को इनविटेशन भेजा गया है। वहीं शादी में दीपिका के क्लोज फ्रेंड्स काजोल श्रीवास्तव, फलक नाज, ज्योत्सा चंडोला मौजूद रहे।













