मुंबईः इन दिनों बॉलीवुड के स्टार इरफान खान की बीमारी की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर वायरल इसलिए हुए क्योंकि इरफान ने खुद कुछ समय पहले अपने ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट डालकर बताया था कि वह किसी गंभीर बीमारी से जूंझ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि खान को को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी है और उनके इस ट्यूमर की चौथी स्टेज है। अफवाह थी कि अब उनकी इस बीमारी का इलाज संभव नहीं है और किसी भी समय उन्हें कुछ भी हो सकता है।
अाज इरफान खान अपनी बीमारी को लेकर खुलकर सामने अाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें Neuroendrocine Tumor डाइग्नोज हुआ है। इसके इलाज के लिए वह विदेश जाएंगे।
वहीं उनकी अाने वाली फिल्म ब्लैक मेल के प्रोड्यूसर भूषण ने भी उनके अच्छे स्वास्थ की कामना की। उन्होंने कहा कि लोग ज्यादा अटकलें न लगाएं इरफान जल्द ठीक होकर भारत लोटेंगे।













