अमृतसरः आप नेता एच.एस. फूलका ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रडो के 7 दिवसीय दौरे के दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत न करने पर पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि ऐसा करके पंजाब सरकार ने एक बार फिर खालिस्तान मुद्दे को पुर्नजीवित कर दिया है। इससे हर साल करीब 80 से 90 हजार पंजाबियों के कनाडा में प्रवास करने की संभावनाएं भी खतरे में पड़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस हरकत से पहले खालिस्तान का मुद्दा लगभग समाप्त हो गया था। अब एक बार फिर उक्त मुद्दा सुर्खियों में छा गया है। इसका प्रभाव हर साल बड़ी संख्या कनाडा में जाने वाले पंजाबियों पर पड़ेगा। ट्रडो के दौरे से पहले कभी भी खालिस्तान के मुद्दे ने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरी थी,जितनी की अब। फूलका ने कहा कि उन्होंने पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव दिया है कि कनाडा में भारतीय मूल के लोगों को घर जैसा माहौल प्रदान करने के लिए कनाडा सरकार का धन्यावाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार के इस समय महाशक्ति के रूप में जाना जाता है,जो शिक्षा,स्वास्थ्य,वातावरण तथा कृषि के क्षेत्र में पंजाब की हर संभव सहायता कर सकता है। पर अफसोस पंजाब सरकार ने अपनी गल्तियों से इस मौके को खो दिया है।













