हरियाणा विधानसभा बजट सत्र :
चंडीगढ़/ पंचकूला ,04 मार्च 2022(विजेश शर्मा )- हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान खराब फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस सहित कई निर्दलीय विधायकों ने जमकर हंगामा किया। वहीं बात को बढ़ता देख सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोर्चा संभाला और स्थिति से सम्बंधित बातों को समक्ष प्रस्तुत किया। इसके साथ ही महम से आजाद विधायक बलराज कुंडू ने किसानों को मुआवजा न मिलने सम्बन्धित प्रश्न रखा। इसका मुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया कि रबी फसलों की विशेष गिरदावरी एक मार्च से शुरू हो चुकी है। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आंकड़ों के कुंडू की बात का जवाब दिया। लेकिन कुंडू इससे पूरी तरफ से असंतुष्ट रहे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सीट पर जाकर किसानों को राशि न मिलने से सम्बंधित दस्तावेज सौंपे। यही नही बलराज कुंडू ने साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री को भी अपने हलके के किसानों की वेदना सुनाई। लेकिन इस बात पर जब विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें अपनी सीट पर जाकर बैठने को कहा तो इस बात को तूल देते हुए कांग्रेस विधायक किरण चौधरी, अमित सिहाग, बीएल सैनी, आफताब अहमद व जजपा विधायक राजकुमार गौतम भी बीच में कूद पड़े। इस मुद्दे पर जवाब तलब करते हुए कहा कि यह एक अहम मुद्दा है और विधायक का इसे उठाया जाना जायज है जिससे उन्हें ना रोका जाए।

