लखनऊ (विशाल वर्मा)-उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड ने 891 टेक्नीशियनों के पदों पर आवेदन हेतु सूचना जारी की है। इन विज्ञापित पदों में 357 अनारक्षित, 241 अन्य पिछड़ा वर्ग, 187 अनुसूचित जाति, 17 अनुसूचित जनजाति एवं 89 पद आर्थिक रूप से दुर्बल वर्ग के हैं। इन पदों पर विज्ञापन हेतु अभ्यर्थी को विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही सम्बन्धित पद के ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आवेदन हेतु न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। सामान्य वर्ग हेतु आवेदन शुल्क रू0 1180.00 एवं उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु यह आवेदन शुल्क रू0 826.00 होगा। इन पदों हेतु प्रवेश परीक्षा आगामी नवम्बर माह के अन्तिम सप्ताह में सम्भावित है एवं आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 27 सितम्बर, आॅनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 19 अक्टूबर तथा आॅफलाइन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर, 2022 है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी निगम की वेबसाइट www.uppcl.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
