चंडीगढ़, (सुभाष भारती): पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी सरकार ने पुलिस व अन्य प्रशासनिक अदारों में काफी फेरबदल किया है, इसी तहत पंजाब सरकार ने आज 17 आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें नौनिहाल सिंह को आई.जी. परसोनल, अरुण कुमार मित्तल आई.जी. क्राइम, गुरप्रीत सिंह भुल्लर को डी.आई.जी. रोपड़, भूपथी डीआईजी परसोनल पंजाब चंडीगढ़ को डीआईजी जालंधर रेंज जालंधर लगाया गया है, आदि अधिकारीयों के नाम भी शामिल हैं।