Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in
/home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line
40
चंडीगढ़, 20 सितम्बर (शिव नारायण जांगड़ा)- पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने CM पद की शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें 11 बजे शपथ दिलाई जानी थी लेकिन राहुल गांधी के इंतजार की वजह से शपथ ग्रहण में थोड़ी देरी हो गई। राहुल गांधी भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राजभवन के लिए रवाना हो चुके हैं। चन्नी के साथ दो डिप्टी CM भी शपथ ले सकते हैं। इसमें पहले ब्रह्ममोहिंदरा का नाम घोषित किया गया था। हालांकि उनके कैप्टन के करीबी होने की वजह से अब उनकी जगह ओपी सोनी डिप्टी सीएम हो सकते हैं। उनके अलावा CM बनते-बनते रह गए सुखजिंदर रंधावा भी डिप्टी सीएम होंगे। सोनी हिंदू नेता हैं तो रंधावा जट्ट सिख कम्युनिटी से हैं। अब तक पंजाब में जट्ट सिख कम्युनिटी से ही मुख्यमंत्री बनते रहे हैं।
पंजाब के इतिहास में चन्नी पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के समर्थन से चन्नी CM की कुर्सी पाने में कामयाब रहे। यह कुर्सी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
Post Views: 54