Deprecated: Use of "self" in callables is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-essential/lib/vp/autoload.php on line 126
आप सरकार के शासन की तीन महीनों में खुली पोल, संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में जनता ने दिखाया भगवंत मान और केजरीवाल को आईना: अश्वनी शर्मा – Ozi News
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-includes/functions.php on line 6131
  • Login
Monday, February 16, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
Advertisement
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home INDIA

आप सरकार के शासन की तीन महीनों में खुली पोल, संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में जनता ने दिखाया भगवंत मान और केजरीवाल को आईना: अश्वनी शर्मा

admin by admin
June 26, 2022
in INDIA, POLITICS, PUNJAB
0
आप सरकार के शासन की तीन महीनों में खुली पोल, संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में जनता ने दिखाया भगवंत मान और केजरीवाल को आईना: अश्वनी शर्मा

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

झूठी गरंटीयों से धोखा खाई जनता निगम चुनावों में भी ऐसे ही आम आदमी पार्टी को सिखाएगी सबक: शर्मा

पहली बार अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ी भाजपा ने गांवों में घर-घर पहुँचाया कमल: शर्मा

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट पर आप प्रत्याक्षी के हार से स्पष्ट हुआ कि जनता अब भगवंत मान और केजरीवाल पर विश्वास नहीं करती: अश्वनी शर्मा

भाजपा ने सिमरनजीत सिंह मान को उनकी जीत के लिए दी बधाई।

चंडीगढ़: 26 जून (प्रेस की ताकत बयूरो)-, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अ.) के लोकसभा प्रत्याक्षी सिमरनजीत सिंह मान को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत के हल्के से सिमरनजीत सिंह मान द्वारा दर्ज की गई जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार के मुँह पर जबरदस्त तमाचा है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी केवल सिंह ढिल्लों का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में बहुत शानदार रहा है। भाजपा का वोट बैंक पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। गाँवों में जगह-जगह भाजपा के झंडे व प्रचार सामग्री लगना एवं गांवों में भाजपा के बूथ लगना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि लोग भाजपा की विचारधारा एवं नीतियों पर विश्वास करते हैं और उनका साथ दे रहे हैं। भाजपा पहली बार अपने चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर लड़ते हुए गांवों में घर-घर तक भाजपा का संदेश पहुँचाने में कामयाब रही है। जनता द्वारा दिया गया फ़तवा भाजपा स्वीकार करती है।

                अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के 92 विधायक होने के बावजूद, केजरीवाल तथा भगवंत मान द्वारा सारी पंजाब सरकार के लाव-लश्कर का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आप प्रत्याक्षी का हारना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भगवंत मान और केजरीवाल दोनों ही सिरे के झूठे एवं मक्कार हैं और दोनों ने जनता को झूठ बोल कर मुर्ख बना कर पंजाब की सत्ता हासिल की है।

                अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए इससे ज्यादा शर्मिंदगी की बात क्या होगी कि जिस लोकसभा से वो दो बार चुनाव जीत कर सांसद बने और तीसरी बार वहीं से विधानसभा चुनाव जीत कर पंजाब के मुख्यमंत्री बने, उसी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने भगवंत मान और केजरीवाल को नकार कर यह साफ़ कर दिया है कि आप सरकार की झूठी गरंटीयों से जनता का विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी पंजाब की सत्ता में आई है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत बाद से बदतर हो गई है। तीन महीनों में ही पंजाब की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। राज्य में बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था एवं रोज़ाना हो रही हत्याओं से जनता इतना डर चुकी है कि आज अगर किसी परिवार का कोई व्यक्ति घर से बाहर जाता है तो उसके परिजन उसे दिन में दस बार फोन करके उसकी कुशलता की खबर लेने लगे हैं। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक पंजाब में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें सरकार या पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। गैंगस्टर व अपराधी रोजाना पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार व पुलिस-प्रशासन मूक-दर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जनता के साथ झूठे वादे (गारंटीयां) किए थे और उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण जनता ने भगवंत मान तथा केजरीवाल को सबक सिखाया है। पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं है। कोई ऐसा दिन ऐसा नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। भगवंत मान ‘अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा’ का ब्यान समाचार-पत्रों में देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान और केजरीवाल के झूठ से धोखा खाई जनता अब बहुत समझदार हो चुकी है और आने वाले निगम चुनाव में भी ऐसा ही सबक आम आदमी पार्टी को सिखाने का मन बना चुकी है। वो दिन अब दूर नहीं जब पूरे पंजाब में भाजपा अपना परचम लहराएगी और जनता भाजपा पर विश्वास जताएगी।

Post Views: 130
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40

Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #3 ($subject) of type array|string is deprecated in /home/u902433967/domains/ozinews.in/public_html/english/wp-content/plugins/jnews-social-share/class.jnews-initial-counter.php on line 40
Previous Post

पंचांग ~ दिनांक – 27 जून 2022

Next Post

पिछले 3 सालों से पटियाला जिला कंजूमर कोर्ट के प्रेसिडेंट की पोस्ट खाली होने से पब्लिक हो रही परेशान, भाजपा ने तुरंत नियुक्ति की मांग की

Next Post
पिछले 3 सालों से पटियाला जिला कंजूमर कोर्ट के प्रेसिडेंट की पोस्ट खाली होने से पब्लिक हो रही परेशान, भाजपा ने तुरंत नियुक्ति की मांग की

पिछले 3 सालों से पटियाला जिला कंजूमर कोर्ट के प्रेसिडेंट की पोस्ट खाली होने से पब्लिक हो रही परेशान, भाजपा ने तुरंत नियुक्ति की मांग की

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • EDUCATION
  • CONTACT US

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited .